Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-May-2026

ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा के वार्ड नंबर एक स्थित शिव भारत कॉमर्शियल गैस सर्विस के गोदाम में रहने वाले मजदूर मुनीश के कमरे में उसकी पत्नी अन्नू खाना बना रही थीं। तभी गैस सिलेंडर में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची l फायर ब्रिगेड की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। जहाँ एक और पूरे देश मे ईदुल अज़हा का त्योहार मनाया जा रहा है वही रुड़की की ईदगाह में भी आज सुबह हज़ारों लोगों ने ईदुल अज़हा की नमाज़ हज़ारों लोगों ने अदा की l इसके बाद सभी लोगो ने एक दूसरे के गले मिलकर एक दूसरे को मुबारक बाद भी दी l वही नमाज़ पढ़ाने के बाद मुफ़्ती सलीम ने कहा कि आज नमाज़ के बाद देश भर में चेन ओ अमन की दवा की गई साथ ही यह भी दवा की देश के सभी लोगो मे भाईचारा बना रहे और जो लोग भाईचारा खत्म करने का काम कर रहे है उनके मंसूबे कभी कामयाब ना हो साथ ही उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की के देश के मुसलमान अपनी तरफ से किसी को भी तकलीफ देने का काम ना करें l उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का उत्तराखंड दौरा भी होने जा रहा है जिसमें 4 जून को राहुल गांधी उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अल्मोड़ा में उनकी एक जनसभा है इसके बाद पौड़ी में पूर्व सैनिकों का सम्मेलन है जिसमें वे प्रतिभाग करेंगे और अगले दिन 5 जून को उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी से बैठक भी ली जाएगी। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया कार्यक्रम में किशोरियों और महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित की गईं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं को ईश्वर का पवित्र आशीर्वाद है जो उन्हें सृष्टि की सृजनकर्ता बनाता है।