Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
27-May-2026

तालाब और वॉटरफॉल में डूबने से चार किशोर लापता दो की मौत ट्रेन से गिरा युवक कटा हाथ लेकर भागा कुत्ता छह घंटे बाद श्रीवास्तव कॉलोनी गेट पर मिला कटा हाथ संतों की सुरक्षा को मांग को लेकर जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन भक्ति की धुनों में झूमने छिंदवाड़ा तैयार भजन जैमिंग के अनोखे उत्सव का साक्षी बनेंगे शहरवासी जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने कलेक्टर की समीक्षा बैठक छिंदवाड़ा। जिले में बुधवार को पानी में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया। जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की डुंगरिया चौकी अंतर्गत कोठीदेव तालाब में जन्मदिन मनाने गए ग्राम तराक निवासी आयुष जावरे (16) और राजा बानवंशी (17) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने उतरे थे। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अंजना मरावी टीम सहित मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी घटना चौरई के बेलखेड़ा स्थित घोघरा वॉटरफॉल की है जहां छिंदवाड़ा निवासी किशोर गौरव और विनायक परिवार के साथ घूमने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रील बनाते समय दोनों वॉटरफॉल में गिर गए। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका था और पुलिस की रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी रही। शहर के श्रीवास्तव कॉलोनी और रामबाग रेलवे क्रॉसिंग के बीच बुधवार सुबह ट्रेन हादसे में कोलकाता निवासी 32 वर्षीय सुधीर धनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक हाथ शरीर से अलग हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर पड़ा कटा हाथ एक कुत्ता मुंह में दबाकर भाग गया जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब छह घंटे तक तलाश के बाद श्रीवास्तव कॉलोनी रेलवे क्रॉसिंग के पास कुत्ते से हाथ बरामद किया।डॉक्टरों के अनुसार लंबे समय तक हाथ खुले में रहने और कुत्ते के कब्जे में होने के कारण उसे दोबारा जोड़ना संभव नहीं हो सका। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। रीवा में विहार के दौरान आर्यिका श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका उपशममति माताजी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु से आक्रोशित सकल जैन समाज ने गुरुवार को छिंदवाड़ा में मौन जुलूस निकाला। गोलगंज से शुरू हुआ जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सुधीर जैन को ज्ञापन सौंपा गया।जैन समाज ने घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही पैदल विहार करने वाले साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने विहार मार्गों पर प्रशासनिक समन्वय एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सहयोग सुनिश्चित करने की मांग उठाई।इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे। अध्यात्म और भक्तिमय माहौल में भजनों के सुर में झूमने के लिए छिंदवाड़ा तैयार है। शनिवार 30 मई की शाम साढ़े सात बजे जबलपुर के विख्यात भजन जैमिंग गु्रप के साथ इस अनोखे उत्सव का साक्षी छिंंदवाड़ा बनने वाला है। दशहरा मैदान पर होने वाले इस विशेष कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जबलपुर एक्सप्रेस समाचार पत्र छिंदवाड़ा सहित पूरे जिलेवासियों के लिए कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। शहर में पहली बार हो रही भजन जैमिंग बैठक के लिए दशहरा मैदान पर होने वाले आयोजन के लिए विशेष मंच तैयार किया जा रहा है। 40 फिट लंबाई के विशाल मंच पर यह प्रस्तुति दी जाएगी। 40 हजार वाट के साउंड बाक्स के साथ आकर्षक लाइट इफेक्ट के साथ संगीत के आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ दर्शक इस अद्भुत प्रस्तुति को सुन सकेंगे। गर्मी को देखते हुए दर्शकों के लिए कूलर और पेयजल की व्यवस्था भी यहां की जा रही है। आयोजन में शामिल होने के प्रवेश निशुल्क है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जिला चिकित्सालय एवं सिम्स के अधिकारियों की बैठक लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने ओपीडी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुचारू रखने द्वितीय पाली में भी ओपीडी संचालित करने तथा मरीजों को परेशानी न होने के निर्देश दिए।बैठक में अस्पताल परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर ₹100 जुर्माना लगाने फायर सेफ्टी कार्यों में तेजी लाने एंबुलेंस एवं रेडियोलॉजिस्ट व्यवस्था सुधारने और हॉस्टल क्षमता का आंकलन करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सिम्स डीन डॉ. अभय कुमार सिन्हा सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला पुलिस बल द्वारा बुधवार को व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। करीब 150 पुलिस जवानों ने शहर के तीनों थाना क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों में मार्च कर आमजन में सुरक्षा का संदेश दिया।फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में निकाला गया जिसका नेतृत्व सीएसपी अजय राणा ने किया। इस दौरान विभिन्न थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने नागरिकों से त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर खनिज विभाग ने पेंच नदी न्यूटन चिखली एवं तामिया क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर जब्त किए हैं।कार्रवाई के दौरान न्यूटन चिखली में 2 और तामिया क्षेत्र में 3 ट्रैक्टर पकड़े गए। सभी वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कल निकलेगी दादाजी धूनीवाले की भव्य शोभायात्रा श्री दादाजी धूनीवाले के सेवक गोपीचंद पवार एवं परिवार द्वारा 28 और 29 मई को दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जाएगा। 28 मई को सुबह 8:30 बजे शिव गजानन मंदिर विवेकानंद कॉलोनी से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो शिर्डी साईं मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद 24 घंटे का अखंड नाम संकीर्तन शुरू होगा।29 मई को सत्यनारायण कथा महाआरती एवं विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। एमए इंग्लिश के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी सौंपा ज्ञापन पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में एमए इंग्लिश लिटरेचर के परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र-छात्राओं ने nsui छात्र नेता अर्पित तिवारी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में सभी प्रश्न हल करने के बावजूद कई विद्यार्थियों को एक विषय में शून्य अंक दिए गए जिससे उन्हें पूरक आ गई।छात्रों ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए परिणाम में सुधार की मांग की।एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले का जल्द निराकरण कर ठोस कदम उठाने की मांग की। गायत्री शक्तिपीठ में अग्रज सम्मान समारोह संपन्न गायत्री शक्तिपीठ मधुवन कॉलोनी में गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ द्वारा अग्रज सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा एवं पांढुरना जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शांतिकुंज प्रतिनिधि केपी दुबे एवं सांसद Vivek Bunty Sahu सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा गया। छिंदवाड़ा में सजेगी शास्त्रीय नृत्य-संगीत की महफिल पद्मश्री अरुणा मोहंती देंगी प्रस्तुति शहर में 30 और 31 मई को कला संगम शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय यह कार्यक्रम बादल भोई जनजातीय संग्रहालय के ओपन ऑडिटोरियम में शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।महोत्सव में पद्मश्री Aruna Mohanty समेत देशभर के प्रसिद्ध कलाकार ओडिसी कथक भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन आम जनता के लिए निशुल्क रहेगा। कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की पुण्यतिथि दी श्रद्धांजलि शहर कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru की पुण्यतिथि पर राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके लोकतंत्र शिक्षा वैज्ञानिक सोच और आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्योगपतियों की मासिक बैठक में औद्योगिक विकास पर मंथन मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे उठे जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में आयोजित उद्योगपतियों की मासिक बैठक में जिले के औद्योगिक विकास एवं औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उद्योगपतियों ने कचरा संग्रहण पानी की उपलब्धता और अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए।महाप्रबंधक आर.एस. उइके ने बताया कि जिले के प्रत्येक विकासखंड में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए भूमि चिन्हांकन का कार्य जारी है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत श्रमिकों के पंजीयन पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित कई उद्योगपति मौजूद रहे। जैव विविधता महोत्सव में 50 पर्यावरण मित्र सम्मानित रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित “जैव विविधता महोत्सव एवं वसुंधरा रत्न अवार्ड” कार्यक्रम में जिले के 50 पर्यावरण हितैषियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग माथुर सहित वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन “प्रकृति बचाएंगे भविष्य सजाएंगे” के संकल्प के साथ हुआ।