Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
27-May-2026

मेडिकल दुकानो से मेंटनेस के नाम पर ४ हजार रूपए लेने का चल रहा खेल रेलवे ओवर ब्रिज से आवागमन होगा शुरु जाम और इंतजार से मिलेगी राहत अतिक्रमण हटाने पहुंचा अमला लौटा बैरंग जेसीबी के सामने महिलाओं ने खड़े होकर जताया विरोध जिले की सभी ब्लाक स्तर पर में संचाचित की जा रही मेडिकल स्टोर्स से अब मेनटेंस के नाम पर ४ हजार रूपए वसुलने का एक नया कारनामा सामने आया है हालांकि इस बात की पुष्टि तो स्वास्थ्य विभाग ने भी कर दिया है जबकि प्रति मेडिकल स्टोर्स से आखिर कौन वसुल रहा है ४००० रूपए की मेंटनेस के नाम पर राशि और वह राशि कहां और किसको जा रही है इस खबर से जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स संचालको मे हडकंप सा मच गया है इस तरह के कारनामो से अब यह पता चल गया है कि बालाघाट लांजीकटंगी लालबर्रा बैहर वारासिवनी मलाखंड लामता बिरसा सहित अन्य क्षेत्रो में संचालित हो रही मेडिकल दुकानो से साल में एक बार ४००० रूपए की राशि वसुलने का काम किया जा रहा है लेकिन उसके बदले मे किसी प्रकार की कोई रसीद उन्हे उपलब्ध नही कराई जा रही है पूछने पर यह जवाब दिया जा रहा है कि आगामी समय मे किसी प्रकार से कोई कार्यवाही नही की जाएगी लेकिन जिस दुकान संचालक ने उक्त राशि नही दे पाया तो सम्बधित दुकान पर कार्यवाही कर दी जाती है इस कारनामो की जानकारी जहां मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को होने के बाद भी उनके द्वारा किसी प्रकार कोई कार्यवाही को अंजाम नही दिया गया है शहरवासियों को लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत मिलने जा रही है। बालाघाट-वारासिवनी मुख्य मार्ग पर वैनगंगा पुल के पहले बने रेलवे ओव्हर ब्रिज (आरओबी) से 31 मई से यातायात शुरू होगा। इसके साथ ही रेलवे का बीके-9 लेवल क्रॉसिंग फाटक स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा जिससे अब सभी वाहन नए आरओबी से होकर गुजरेंगे।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के उप मुख्य अभियंता द्वारा जारी सूचना के अनुसार 31 मई को सुबह 10 बजे से रेलवे की मानवयुक्त लेवल क्रॉसिंग क्रमांक बीके-9 को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। अब तक ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी जिससे यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। आरओबी के संचालन से यातायात अधिक सुरक्षित तेज और सुगम हो जाएगा। पावर हाउस मार्ग स्थित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को बुधवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नए तहसील भवन निर्माण के लिए चिन्हित इस जमीन पर वर्षों से रह रहे करीब 62 परिवारों को हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही महिलाएं विरोध में उतर आईं। महिलाओं ने अपने घर खाली करने से साफ इनकार कर दिया और जेसीबी मशीनों के सामने खड़ी हो गईं। विरोध के दौरान एक महिला जमीन पर लेट गई जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इस दौरान महिलाओं और एसडीएम गोपाल सोनी के बीच तीखी बहस भी हुई। महिलाओं का कहना था कि वे किसी भी कीमत पर अपना आशियाना नहीं छोड़ेंगी चाहे इसके लिए उन्हें जान की बाजी ही क्यों न लगानी पड़े। प्रशासन का कहना है कि संबंधित भूमि शासकीय है और नए तहसील भवन के निर्माण के लिए आरक्षित की गई है। एसडीएम ने बताया कि पिछले एक वर्ष से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी है और चार बार बेदखली आदेश जारी किए जा चुके हैं। पैगंबर हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माइल की याद में मनाया जाने वाला पवित्र पर्व ईद उल अजहा 28 मई को जिलेभर में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुबह से ही इबादत का सिलसिला शुरू होगा।अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा जारी समयानुसार पुलिस लाइन स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे विशेष नमाज अदा की जाएगी जबकि मस्जिद आला हजरत जामेआ नूरिया में सुबह 7.45 बजे नमाज होगी। कमेटी ने सभी समाजजनों से तय समय पर नमाज स्थल पहुंचने की अपील की है। पर्व को लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रौनक चरम पर है। घरों की साफ-सफाई रंग-रोगन और सजावट का कार्य पूरा हो चुका है। बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मो. फारुख ने अपील की है कि कुर्बानी निजी स्थानों पर ही की जाए और सार्वजनिक स्थानों से बचा जाए। साथ ही कुर्बानी से जुड़े फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करने साफ-सफाई बनाए रखने और पशु अवशेषों का उचित निस्तारण करने की सलाह दी गई है। सरदार पटेल कॉलेज के प्रोफेसर की सडक़ दुर्घटना में मौत गर्रा पेट्रोल पम्प के समीप हुआ हादसा शहर मुख्यालय से सटे ग्राम गर्रा में वारासिवनी रोड में स्थित पेट्रोल पम्प के समीप सडक़ दुर्घटना में सरदार पटेल कॉलेज डोंगरिया में माइनिंग डिपाट में पढ़ाने वाले प्रोफेसर की गंभीर चोट आने पर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे घटित हुई है जब प्रोफेसर पुष्पक सोनी बाईक से वापस अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बताया गया कि मृतक पुष्पम पिता तुषेन्द्र सोनी उम्र 26 वर्ष निवासी जाम थाना कटंगी जो कॉलेज में पढ़ाता था व भटेरा चौकी में कमरा किराए से लेकर अकेले रहते था। 26 मई को कॉलेज में काम से देरी होने पर वह रात करीब 8.30 बजे घर लौट रहा था तभी रास्ते में पूर्व मंत्री गौरी भाऊ के बंगला समीप सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।