Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-May-2026

देहरादून में एक स्थानीय होटल में आयोजित गरिमा पूर्ण समारोह में कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के गढ़वाल चैप्टर की स्थापना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने दीप प्रजनन कर किया। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने गढ़वाल चैप्टर के नव नियुक्त अध्यक्ष मनमोहन भारद्वाज और उनकी टीम के 19 सदस्यों को केजीसीसीआई की सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड में शुरू से ही उद्योगों के प्रति राज्य की सरकार का सकारात्मक एवं सहयोगात्मक रवैया रहा है इसीलिए उत्तराखंड में देश-विदेश से बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने उद्योग स्थापित किए हैं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 1 लाख करोड रुपए के उद्योग धरातल पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया उन्होंने कहा कि उद्योग राज्य के आर्थिक विकास की रीढ होते हैं। उत्तराखंड शासन के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों के स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण है और इसलिए राज्य में तेजी के साथ औद्योगिकरण हुआ। जनपद चम्पावत में स्थित उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि धाम मेले में मुंडन संस्कार में श्रद्धालुओं से अतिरिक्त शुल्क बसूलने का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा जबकि मेला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त शुल्क पर अंकुश लगाने और निगरानी किये जाने के कई दावे किये जा चुके है जिसके बावजूद मुंडन संस्कार में श्रद्धालुओं को बिना रसीद दिए अतिरिक्त शुल्क बसूलने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। ताज़ा ही मामला सोमवार को सामने आया उत्तर प्रदेश बरेली और उत्तराखंड रुद्रपुर से माँ पूर्णागिरि धाम दर्शन करने और अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने आये श्रद्धालुओं नें ₹200 और ₹100 नाई की नौछावर के नाम पर बसुले जाने का आरोप लगाया। ईद-अल-अज़हा को लेकर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने लोगों से सादगी के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है। उन्होने बताया कि कल सऊदी अरब में और परसों भारत में ईद मनाई जाएगी शादाब शम्स ने कहा कि यह कुर्बानी का त्यौहार है जो अपनी प्यारी चीजों को मुल्क दोस्तों और अजीजों पर कुर्बान करने का जज्बा पैदा करता है। जैसे कोई एक्सीडेंट में घायल हो तो अपनी नई गाड़ी की सीट खराब होने की चिंता किए बिना उसकी जान बचाएं। पैसा अगर किसी के बच्चे की जान बचा सके तो उससे अच्छी बात नहीं हो सकती। शम्स ने अपील की कि कहीं भी माहौल खराब न करें।