Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-May-2026

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन जनता को मेलोडी चॉकलेट बांटकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध प्यार धोखा और कत्ल सोशल मीडिया पर चढ़ा प्रेम मिलने आए प्रेमी को प्रेमिका ने उतारा मौत के घाट भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के मंत्र गंगा दशमी पर छोटा तालाब में जुटा जनसैलाब जल संरक्षण का लिया संकल्प कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन मटके फोड़े-चूड़ियां फेंक नगर पालिका को घेरा बढ़ती महंगाई पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी नीट परीक्षा पेपर लीक और शहर में गहराते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्थानीय फव्वारा चौक पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम जनता को मेलोडी चॉकलेट बांटकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर व्यंग्य किया तथा जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जतायाइस दौरान सोनू मांगो ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान है। युवाओं का भविष्य संकट में है और नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाएं सरकार की विफलता को उजागर करती हैं।कांग्रेस नेताओं ने शहर के पेयजल संकट को लेकर भी प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ द्वारा दी गई जल योजनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर व्यवस्थाएं होने के बावजूद वर्तमान शासन-प्रशासन की लापरवाही से जनता परेशान है। सौंसर के जामसावली मंदिर के पास मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में सौंसर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। मृतक की शिनाख्त हो चुकी है और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही प्रेमिका ने की थी। सौंसर टीआई रूपलाल उईके ने बताया कि पुलिस ने जब मामले की बारीकी से जांच शुरू की तो मृतक के मोबाइल नंबर के जरिए उसकी पहचान आकाश परमार निवासी कोडऱम जिला बनासकांठा गुजरात के रूप में हुई। शिनाख्त होने के बाद जब पुलिस ने कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला तो कत्ल की कडिय़ां एक-एक कर जुड़ती चली गईं। सोमवार से भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा ध्वज फहराकर किया गया। इस दौरान पंडित अटल बिहारी वाजपेयी प्रदर्शनी का उद्घाटन भी हुआ।प्रथम सत्र में मध्यप्रदेश तीर्थ स्थल एवं मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया ने राष्ट्रवाद धारा 370 और भाजपा की वैचारिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “विचार नेतृत्व से बड़ा होता है।” वहीं जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षण को आवश्यक बताया। विभिन्न सत्रों में भाजपा की कार्यपद्धति एकात्म मानववाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद बूथ प्रबंधन संगठन विस्तार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू जिलाध्यक्ष शेषराव यादव पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर के ऐतिहासिक छोटा तालाब में गंगा दशमी पर्व पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने घाटों की साफ-सफाई कर जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस दौरान कलश यात्रा ने आयोजन को धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया।सांसद Vivek Bunty Sahu ने कहा कि नदियों के उद्गम स्थलों की सुरक्षा जल स्रोतों को अतिक्रमण से मुक्त कर उनका संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वहीं कलेक्टर Narayan ने पर्यावरण संरक्षण को मानव अस्तित्व से जुड़ा विषय बताते हुए सभी से जनभागीदारी के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में काव्य पाठ स्वागत गीत एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता आकर्षण का केंद्र रही। जुन्नारदेव में बदहाल पेयजल व्यवस्था अधूरे निर्माण कार्य और भ्रष्टाचार के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भाजपा नीत नगर पालिका परिषद के खिलाफ आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल के नाम मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने मटके फोड़कर जल संकट पर विरोध जताया और चूड़ियां फेंककर नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कियाकांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर में पेयजल संकट गहराया हुआ है दूषित पानी की सप्लाई हो रही है सड़कों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है स्ट्रीट लाइट बंद हैं और योजनाओं में भ्रष्टाचार हो रहा है एक रात में 123 वारंटी गिरफ्तार 300 लीटर अवैध शराब जब्त छिंदवाड़ा पुलिस ने जिलेभर में विशेष रात्रि कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 28 स्थायी और 95 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 123 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 102 गुंडा बदमाश 81 निगरानी बदमाश 2 जिला बदर आरोपी 1 जेल से रिहा आरोपी और 43 कबाड़ियों की सघन चेकिंग की गई।पुलिस ने 51 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 300 लीटर अवैध शराब जब्त की। वहीं अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 8 गुम इंसानों को तलाश कर परिजनों से मिलाया गया। ऑपरेशन के दौरान चौरई थाना ने सर्वाधिक 24 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जलाशयों-झरनों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जिले के सभी जलाशयों झरनों और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को आयोजित कलेक्टर सभा कक्ष में समीक्षा बैठक में उन्होंने बारिश के दौरान जलमग्न होने वाले पुल-पुलियों का चिन्हांकन कर फील्ड अमले की तैनाती जल स्थलों पर पर्याप्त लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने और नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा।साथ ही डेंगू-मलेरिया नियंत्रण के लिए विशेष टीम गठित कर अभियान चलाने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समय पर निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने और उड़द-मूंग फसल की गिरदावरी व पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। आदिवासी हितों की मांगों को लेकर जयस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन छिंदवाड़ा में जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने मोतीलाल दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पेसा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन ग्राम सभाओं को अधिक अधिकार देने और आदिवासी समाज से जुड़ी लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग उठाई।ज्ञापन में ग्राम स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही गई। जयस पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर आदिवासी समाज को न्याय दिलाने की अपील की। किसानहित में कांग्रेस ने सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन छिंदवाड़ा में कांग्रेस ग्रामीण भाग-1 और भाग-2 के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 11 हजार किसानों की बची गेहूं उपज की तत्काल खरीदी पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराने किसानों के खेतों में लगे स्मार्ट मीटर हटाने और सरकार द्वारा घोषित बोनस राशि देने की मांग की गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकारी नीतियों और स्लॉट बुकिंग की समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। गौसेवा से महिला सशक्तिकरण की पहल अमरवाड़ा के श्री शारदा माई गौशाला थावड़ी में गौलक्ष्मी सेवा समिति द्वारा “एस्पिरेशनल अहिल्या” कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया गया। आरोग्य समाधान फूड प्रोड्यूसर कंपनी के विशेषज्ञों ने महिलाओं को गौ-आधारित उत्पाद जैसे धूपबत्ती दीये पंचगव्य व अन्य सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में एसडीओपी कल्याणी वरकड़े ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी वीआईपी रोड से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण नगर निगम ने आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर परासिया रोड वीआईपी रोड और खजरी चौराहे पर सड़क अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे रखे सामान को हटवाया गया और अव्यवस्थित सब्जी विक्रेताओं को निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित किया गया। निगम टीम ने व्यापारियों और ठेला चालकों को समझाइश देते हुए सड़क पर सामान नहीं रखने की सख्त चेतावनी दी। स्केटर्स का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन शिमला में आयोजित नेशनल स्पीड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में छिंदवाड़ा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते। कोच रविंद्र जायसवाल ने बताया कि टीम ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। भाविका परतेती और युवान ठाकुर ने गोल्ड छायांक शाह परतेती ने सिल्वर जबकि उत्कर्ष पटेल और मिहित अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।