Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-May-2026

चलती बोलेरो से फेंकी जा रही थीं शराब की बोतलें युवक गिरकर घायल युवाओं में भजन कमिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह चार साल का भविष्य अधर में छात्रों का फूटा आक्रोश अपना बताकर बेच दिया दूसरे का प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज पुलिस की बसों पर सख्त जांच कई पर चालानी कार्रवाई सौसर के कुद्दम ओवरब्रिज पर चलती बोलेरो से शराब की बोतलें फेंकने का मामला सामने आया है। घटना 21 मई की रात की बताई जा रही है जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में युवक चलती गाड़ी से शराब की पेटियां और बोतलें सड़क पर फेंकता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल की पहचान रामाकोना निवासी अभय राठौर के रूप में हुई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार बोलेरो से 109 शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। मामले में आबकारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। भजन जैमिंग को लेकर शहर सहित पूरे जिले के युवाअेां में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दशहर मेैदान में होने वाले भजन जैमिंग के इस पहले आयोजन को लेकर वे बेहद उत्साहित है। विशाल मंच के साथ एलईडी और विशेष लाइट तथा साउंड इफैक्ट में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने 30 मई का सभी को इंतजार है। शनिवार को गुलाबरा स्थित सोनी कम्प्यूटर एजूकेशन में युवाओं को कार्यक्रम के प्रवेश पत्र निशुल्क दिएगए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष पास लेते हुए युवाओं के चेहरे खिल गए। उनका कहना है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे भजन जैमिंग युवाओं में इस समय बेहद ट्रेंड कर रहा औद्योगिक क्षेत्र के सांईखेड़ा और रायसोनी कॉलेज के बीच स्थित सुनसान मार्ग पर शुक्रवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब रेमंड कंपनी के कर्मचारियों से भरे एक वाहन पर अज्ञात बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली इतनी गति से चलाई गई कि वह वाहन के सामने वाले कांच को चीरते हुए पीछे से बाहर निकल गई। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात को सिरे से नकार दिया। पुलिस का कहना है कि वाहन पर गोली नहीं बल्कि पत्थर से हमला किया गया है। इस हमले के दौरान वाहन क्रमांक एम पी 39 टी 0867 में कुल 7 कर्मचारी सवार थे जो ड्यूटी खत्म कर वापस पांढुर्णा लौट रहे थे। गनीमत रही कि इस जानलेवा हमले में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और सभी कर्मचारी बाल-बाल बच गए एसएके कॉलेज के 2022-23 बैच के छात्रों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रबंधन पर चार साल तक गुमराह करने का आरोप लगाया। छात्रों का कहना है कि वर्ष 2022 में प्रवेश लेने के बावजूद अब तक उनकी परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई गईं जबकि कॉलेज प्रबंधन लगातार आश्वासन देता रहा। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन परीक्षा कराने और फीस वापसी के नाम पर अलग-अलग तारीखें देकर टालमटोल करता रहा लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने फीस वापस दिलाने और बर्बाद हुए चार साल का मुआवजा दिलाने की मांग की। छात्रों का कहना है कि उनका भविष्य अधर में लटका है और उन्हें जल्द न्याय मिलना चाहिए। शहर के माली मोहल्ला स्थित एक प्लॉट की बिक्री को लेकर बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अनीता यादव की शिकायत पर पुलिस ने अयोध्या प्रसाद साहू उनकी पत्नी सैनी और साहिद खान के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहात थाना टीआई गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि शिकायत के अनुसार वर्ष 2024 में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के पीछे स्थित प्लॉट को अपना बताकर फरियादिया के पति को बेच दिया। प्लॉट खरीदने के लिए पीड़ित ने लोन लिया था। जब दंपति कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि संबंधित जमीन किसी अन्य व्यक्ति की है। मामले की शिकायत तहसील कार्यालय में किए जाने पर पटवारी जांच में प्लॉट नेपाली नामक व्यक्ति का होना सामने आया। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम सभाकक्ष में शनिवार को आयुक्त सी.पी. राय की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान शहर में चल रहे निर्माण कार्यों जनहित योजनाओं और शिकायतों के निराकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में सत्कार तिराहा नाली निर्माण जनआकांक्षा पोर्टल एवं सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निराकरण संबल एवं नया सवेरा योजना निर्माण कर्मकार योजना और श्रमिक पंजीयन कार्यों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सांसद एवं विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों तथा अमृत योजना अंतर्गत रेस्टोरेशन हाइड्रो टेस्टिंग और लीकेज सुधार कार्यों की भी समीक्षा की गई। 📰 छिंदवाड़ा में 30 मई को शाम 7:30 बजे संगीत और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। जबलपुर एक्सप्रेस द्वारा आयोजित शहर का पहला “भजन जैमिंग कॉन्सर्ट” आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को Jamming Baithak प्रस्तुत करेगी जो जयपुर कोलकाता भोपाल और वर्धा समेत कई शहरों में 30 से अधिक सफल कॉन्सर्ट कर चुकी है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुंडीपुरा थाना पुलिस ने प्राइवेट बसों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बस चालकों के लाइसेंस फिटनेस बीमा और परमिट सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। ओवरलोड सवारी मिलने पर कई बसों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही बसों में फर्स्ट एड बॉक्स फायर सेफ्टी उपकरण और इमरजेंसी गेट की भी जांच की गई शहरके पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य मेडिटेशन और योग शिविर आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में हुए शिविर में कानपुर से आए योगाचार्य डॉ. अनुराग त्रिपाठी और डॉ. रोली त्रिपाठी ने योग ध्यान और तनाव मुक्ति के व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए। शिविर में अनुलोम-विलोम कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया ।कार्यक्रम में करीब 120 अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लेकर इसे उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। संतोषी माता कांच मंदिर मे कल से शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा गुलाबरा स्थित श्री संतोषी माता कांच मंदिर में 24 से 31 मई तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन होगा। यह आयोजन लगातार 46वें वर्ष किया जा रहा है। कथा वाचन हेतु हरदा से कथावाचक पधारेंगे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। पोस्टर प्रदर्शनी से ग्रामीणों को बताया जल संरक्षण का महत्व मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम माल्हनवाड़ा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोस्टर प्रदर्शनी और संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को जल बचाने का संदेश दिया गया।