भीषण गर्मी में पानी की किल्लत को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा का प्रदर्शन निगम मुख्यालय घेराव की चेतावनी इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इलाज के दौरान बीमार यात्री की मौत प्रधानमंत्री रोजगार मेला में 211 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र पीएम मोदी ने वर्चुअली किया संबोधित लार्डगंज पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा 4 लाख रुपये कीमत की 7 दोपहिया गाड़ियां बरामद माढ़ोताल क्षेत्र के होटल में बजरंग दल का छापा; दो युवक एक महिला और एक युवती पुलिस हिरासत में जबलपुर। शहर में गहराते जल संकट और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के नेतृत्व में वार्ड स्तर पर सघन आंदोलन और धरना प्रदर्शन अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या को विशेष तौर पर उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष और सभी कांग्रेस पार्षदों ने जोन कार्यालय में एकत्रित होकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने निगम प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि जनता की इन बुनियादी और जरूरी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आगामी दिनों में कांग्रेसी पार्षदों और जनसामान्य के साथ मिलकर नगर निगम मुख्यालय के सामने उग्र आंदोलन और जबरदस्त प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। अहमदाबाद से रांची जा रहे इंडिगो के एक एयरबस 320 विमान की चिकित्सा आपातकाल के कारण जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान विमान में सवार रांची निवासी यात्री सुधीर कुमार की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई। वह फेफड़ों की बीमारी के इलाज के लिए अपनी बहन के साथ अहमदाबाद गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। जब विमान जबलपुर के आसमान के ऊपर था तभी सुधीर को सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत डुमना एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित नीचे उतारा।विमान के लैंड होते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर मरीज को जबलपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद देर रात इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। डुमना एयरपोर्ट के प्रभारी डायरेक्टर नीरज गुडवानी के मुताबिक मरीज को अस्पताल भेजने के बाद विमान करीब 50 मिनट तक एयरपोर्ट पर रुका रहा और फिर बाकी यात्रियों को लेकर रांची के लिए रवाना हो गया। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजन शव लेकर सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री रोजगार मेला के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर रेल मंडल द्वारा मदन महल स्थित उत्सव रेलवे सामुदायिक भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मेले में 31 विभिन्न सरकारी विभागों के लिए चयनित 211 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए जिसमें अकेले जबलपुर रेल मंडल के 180 विभिन्न पदों सहायक लोको पायलट जूनियर इंजीनियर तकनीशियन हेल्पर और ट्रेन मैनेजर आदि के युवा शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के रोजगार मेलों से वर्चुअली जुड़कर नवनियुक्त युवाओं को संबोधित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जबलपुर मंडल में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक सांसद आशीष दुबे विधायक अजय विश्नोई तथा रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह व कमल कुमार तलरेजा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे और कार्यक्रम में भारी उत्साह का माहौल देखा गया।