Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
23-May-2026

मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों के लिए सियासी पारा चढ़ गया है। हर सीट पर जीत के लिए 58 विधायकों की जरूरत है जहां बीजेपी 2 और कांग्रेस 1 सीट पर दावेदारी ठोक रही है। कांग्रेस से कमलनाथ और बीजेपी से जॉर्ज कुरियन सहित एक आदिवासी चेहरे पर मंथन तेज है। इस बीच क्रॉस वोटिंग के सवाल पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। वर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी और उमंग सिंघार विधायकों से वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं। जो बिकने वाले थे वे जा चुके। अब असली कांग्रेसी टस से मस नहीं होंगे। #MadhyaPradesh #RajyaSabhaElection #Congress #BJP #SajjanSinghVerma #KamalNath #JituPatwari #UmangSinghar #GeorgeKurian #MPPolitics #PoliticalNews #CrossVoting #BreakingNews #IndianPolitics #VidhanSabha