Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-May-2026

भारत गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश भजन जैमिंग ऑडिशन में बच्चों-युवाओं का उत्साह सोलो और ग्रुप प्रस्तुतियों ने जीता दिल पेसा मोबिलाइजर कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन सेवा बहाली की मांग रबी उपार्जन की अव्यवस्थाओं पर किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन अंबाड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई बदमाशों का निकाला जुलूस शहर की भारत गैस प्रीति इंटरप्राइजेज को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि गैस सप्लाई और डिलीवरी संबंधी शिकायतों पर एजेंसी द्वारा न तो कॉल रिसीव किए जा रहे हैं और न ही मैसेज का जवाब दिया जा रहा है। इससे खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।उपभोक्ताओं का कहना है कि डिलीवरी शुल्क लेने के बावजूद उन्हें खुद गैस सिलेंडर लेने के लिए बुलाया जा रहा है। वहीं एजेंसी पहुंचने पर भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती। कुछ लोगों ने स्टाफ के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है। परासिया व्यवहार न्यायालय ने दुर्गेश विश्वकर्मा के परिवाद पर नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद मालवीय एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री परमजीत सिंह विज के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 3 (5) एवं सहपठित धारा 61 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नपाध्यक्ष एवं पूर्व महामंत्री पर आरोप है कि पार्षद एवं जिला योजना समिति के सदस्य अनुज पाटकर की जासूसी करने के लिए अनुज के ड्राइवर दुर्गेश विश्वकर्मा को सुपारी दी थी। ड्राइवर दुर्गेश विश्वकर्मा को जिसका प्रतिमाह भुगतान नगर पालिका के फंड से दिया जाता रहा। दुर्गेश विश्वकर्मा के द्वारा मामले का खुलासा करने के बाद उसके द्वारा पहले पुलिस थाने में शिकायत दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर फिर दुर्गेश विश्वकर्मा ने व्यवहार न्यायालय में वकील के माध्यम से परिवाद पेश किया था। लगभग 2 वर्ष के बाद परिवाद पर सुनवाई होने के बाद न्यायालय ने नपाध्यक्ष एवं पूर्व महामंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया। दुर्गेश विश्वकर्मा की ओर से अधिवक्ता मुकेश मौर्य ने पैरवी की। दैनिक समाचार पत्र जबलपुर एक्सप्रेस की 35वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले भव्य भजन जैमिंग कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को सोनी कम्प्यूटर एजूकेशन गुलाबरा में ऑडिशन आयोजित हुआ। बच्चों और युवाओं ने गायन नृत्य व वादन की सोलो और ग्रुप प्रस्तुतियां दीं। ऑडिशन संयोजक श्रीमती कीर्ति सोनी ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों की सूची 24 मई को प्रकाशित होगी जबकि मुख्य कार्यक्रम 30 मई को दशहरा मैदान में होगा। व्यवस्थाओं में रोहित वर्मा अभिषेक राय अनुभूति सोनी आदित्य सेठिया सुभाष डिगरसे और मोनू बुनकर का सहयोग रहा। निर्णायक के रूप में विजय आनंद दुबे सचिन वर्मा नन्दलाल रघुवंशी रविंद्र पटेल धर्मेंद्र विश्वकर्मा अमित सोनी कृति भट्ट और कुलदीप उपस्थित रहे। युवाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच बताया। जिले के पेसा मोबिलाइजर कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर सेवा बहाली की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि वे कई वर्षों से आदिवासी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। हाल ही में जारी सेवा समाप्ति आदेश से कर्मचारियों में नाराजगी है। संघ ने आदेश वापस लेकर सभी मोबिलाइजरों को पुनः कार्य पर रखने तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं से जोड़ने की मांग की। भारतीय किसान संघ ने रबी उपार्जन में अव्यवस्थाओं और किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्लॉट बुकिंग सर्वर समस्या बारदाने की उपलब्धता और गेहूं भुगतान में देरी जैसे मुद्दे उठाए गए। किसान संघ ने खरीद केंद्रों पर व्यापारियों के हस्तक्षेप पर रोक लगाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के अंबाड़ा में पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। थाना प्रभारी जे. मसराम के निर्देशन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बाजार क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला गया। भव्य रूप ले रहा श्री बड़ी माता मंदिर जल्द शुरू होगी आकर्षक लाइटिंग शहर के श्री बड़ी माता मंदिर के नवनिर्माण कार्य का शुक्रवार को प्रसिद्ध सोमपुरा परिवार के आर्किटेक्ट आशुतोष सोमपुरा एवं धीरेन्द्र सोमपुरा ने निरीक्षण किया। इस दौरान गर्भगृह गुंबद पिलर और पत्थरों की डिज़ाइन सहित अब तक पूर्ण हुए करीब 60 फीसदी निर्माण कार्य का जायजा लिया गया तथा शेष कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। वहीं देश की प्रसिद्ध लेक्सा लाइटिंग कंपनी द्वारा मंदिर को भव्य रोशनी से सजाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है जिसका कार्य आगामी 15 दिनों में प्रारंभ होने की संभावना है। सार्वजनिक मार्ग से हटाया अतिक्रमण निगम की कार्रवाई जारी नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए गुरैया रोड स्थित चेतन आश्रम से शुक्ला ग्राउंड तक कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर लगाए गए स्टैंड बोर्ड व अन्य सामान जप्त किए गए तथा चालानी कार्रवाई भी की गई। दुकानों के सामने लगाए गए टीन शेड हटाकर व्यापारियों को सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए छिंदवाड़ा टीम उज्जैन रवाना उज्जैन में 23 से 26 मई तक आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छिंदवाड़ा की सबजूनियर बालिका टीम शुक्रवार को रवाना हुई। सांसद बंटी विवेक साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शानदार प्रदर्शन और जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारी खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 28 मई को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा पर्व सुरक्षा-स्वच्छता के निर्देश ईदुज्जुहा पर प्रशासन अलर्ट तैयारियां पूरी छिंदवाड़ा में 28 मई को ईदुज्जुहा पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। इसे लेकर कलेक्टर हरेंद्र नारायण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में नमाज स्थलों पर सुरक्षा साफ-सफाई पेयजल बिजली और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने नागरिकों से अफवाहों से बचते हुए भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। डेनियलसन कॉलेज में जैव विविधता संरक्षण की दिलाई शपथ अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर के डेनियलसन डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधों जीव-जंतुओं नदियों और जंगलों का संरक्षण ही जैव विविधता बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। प्राचार्य स्मृति हाबिल एवं पर्यावरणविद् श्यामल राव सहित अन्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को जैव विविधता संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी की दबिश 450 किलो महुआ लाहन नष्ट कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशन में आबकारी विभाग ने शुक्रवार सुबह ग्राम कबाड़िया सोनाखार ढाना बोरिया ढाना और सरसबाड़ा में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण पर कार्रवाई की।छापेमारी में 450 किलो महुआ लाहन और 40 लीटर कच्ची शराब बरामद कर नष्ट की गई। मामले में 5 प्रकरण दर्ज कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। छिंदवाड़ा जिला स्पोर्ट्स रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की टीम 24 मई को शिमला मेंआयोजित ओपन नेशनल स्पीड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हुई। टीम का चयन कोच रविंद्र कुमार जायसवाल एवं सहायक कोच कविता थापा द्वारा किया गया। कोच रविंद्र जायसवाल ने बताया कि टीम में मिहित अग्रवाल उत्कर्ष पटेल छयांक शाह परतेति युवान ठाकुर एवं भाविका परतेति शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वार्ड 29 में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्षद राहुल मालवीय ने विधायक निधि से भवन सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया।इस दौरान क्षेत्रवासियों के लिए लाइब्रेरी की आधारशिला रखी गई जिसका निर्माण जून से शुरू होगा।राहुल मालवीय ने राजीव गांधी के योगदानों को याद करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।