Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-May-2026

सरदार पटेल विश्वविद्यालय का कारनामा : परिणाम अटका जीएनएम छात्रों का फूटा गुस्सा एसपी को सौंपा ज्ञापन घंटों जाम में कैद हो रही जनता- भटेरा-बैहर रेलवे क्रॉसिंग पर थम रहे वाहनों के पहिए प्रेम जाल में फंसाकर 10 साल तक किया शोषण आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने निकाला जुलूस .सरदार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध जीएनएम पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 के छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्रथम वर्ष की परीक्षा वर्ष 2025 में आयोजित होने के बावजूद अब तक परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं जिससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। छात्रों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर जल्द रिजल्ट जारी कराने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना है कि परिणाम लंबित होने के कारण वे द्वितीय वर्ष की पढ़ाई और परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। वहीं छात्रवृत्ति पोर्टल पर नाम अपडेट नहीं होने से आर्थिक सहायता भी नहीं मिल रही। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन और डायरेक्टर इस मामले में सरकार की समस्या बताकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं। कई जगह छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत भी सामने आई है। . कटनी शहर में रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाला जाम अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। भटेरा रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ियों के गुजरते ही वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोग घंटों तक फंसे रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों मरीजों और रोजाना काम पर जाने वालों को हो रही है। वहीं बैहर चौकी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों और शंटिंग के दौरान लंबे समय तक फाटक बंद रहने से बालाघाट कटंगी और जबलपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से समस्या बनी हुई है लेकिन रेलवे और प्रशासन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल पाए हैं। इधर भटेरा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी भूमि अधिग्रहण और मुआवजा विवाद के चलते अधूरा पड़ा है जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कटंगी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला से 10 वर्षों तक दैहिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी साजिद खान को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी का सीन ऑफ क्राइम के तहत पैदल जुलूस भी निकाला। महिला थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार उमरी निवासी 41 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि साजिद खान ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर लंबे समय तक अपने साथ रखा और शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करता रहा। पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी किसी अन्य युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी जमीन-जायदाद और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। लालबर्रा में 50 बिस्तरीय अस्पताल के निर्माण को लेकर राजनीति गरमा गई है। 9 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस सर्वसुविधायुक्त अस्पताल का भूमिपूजन पहले 15 मई को भाजपा सांसद भारती पारधी और जिला पंचायत सभापति डूलेन्द्र ठाकरे की मौजूदगी में हो चुका था। इसके बावजूद 20 मई को भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं द्वारा दोबारा भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘कार्यकर्ता सर्वोपरि’ नाम से हुए इस कार्यक्रम में भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा खमरिया मंडल अध्यक्ष वेदराम रहांगडाले ने मंच से अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर राजनीतिक हलचल और तेज कर दी। क्षेत्र में अब दोबारा भूमिपूजन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जिले के लालबर्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार 21 मई 2026 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा के निवास पर शाम 5 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने राजीव गांधी के छायाचित्र पर सूत माला एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक सूचना क्रांति और युवा सोच से जोड़ने का कार्य किया। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।