Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
21-May-2026

पांच साल में ये किसानों की सबसे बड़ी गिरावट प्रदेश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों का दायरा तेजी से सिमट रहा है। एक तरफ फरवरी तक 80235 किसानों की ई-केवाईसी लंबित रही और 1.87 लाख से अधिक किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हो पाए। वहीं दूसरी तरफ एक साल में योजना के लाभार्थियों की संख्या 3 लाख से ज्यादा घट गई।2024-25 में जहां 86.49 लाख किसानों को योजना का लाभ मिला था वहीं 2025-26 में यह संख्या घटकर 83.01 लाख रह गई। पिछले पांच साल में यह सबसे बड़ी गिरावट है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में 85.44 लाख 2022-23 में 85.42 लाख और 2023-24 में 83.18 लाख किसानों ने योजना का लाभ लिया था। ई-केवाईसी लंबित होने या बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होने के कारण हजारों किसानों की किस्त अटक रही है या भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिलों में ADM के पद खाली युवाओं को चाहिए मौका मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के सीनियर अफसरों को अपर कलेक्टर पद पर पदस्थ करने के मामले में राज्य सरकार संतुलन नहीं बना पा रही है। लोकसभा चुनाव के पहले से पोस्टिंग का बिगड़ा तालमेल अब तक पटरी पर नहीं आ पाया है। इसका असर यह है कि करीब 20 जिलों में अपर कलेक्टर के पद रिक्त हैं। नियमित अधिकारी की पोस्टिंग नहीं होने से एक ओर जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था पर असर पड़ रहा है तो दूसरी ओर मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अवर सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे युवा अफसरों में गुस्सा भी है कि सरकार उनसे फील्ड का काम नहीं ले रही है। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के बड़े जिलों भोपाल इंदौर जबलपुर ग्वालियर में दो से तीन अपर कलेक्टर की पदस्थापना की जाती है। यहां कलेक्टर कार्यालय में इतने पद स्वीकृत भी हैं लेकिन इंदौर ग्वालियर और जबलपुर में यह पद रिक्त बताए जा रहे हैं। इसके अलावा छोटे जिलों में भी अपर कलेक्टर के पद पर पोस्टिंग नहीं होने से कलेक्टरों को व्यवस्था संचालन के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपनी पड़ रही है। एक्ट्रेस ट्विशा डेथ मिस्ट्री- पुलिस की 5 बड़ी लापरवाही भोपाल की चर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में पुलिस की पांच बड़ी चूकें सामने आई हैं जिसके चलते मुख्य आरोपी समर्थ सिंह घटना के 9 दिन बाद भी फरार है। हालांकि पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आरोपी पर घोषित इनाम राशि 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी है। आरोपी की तलाश में छह टीमें लगाई गई हैं। मामले में एसआईटी गठित की गई है और लुक-आउट नोटिस भी जारी किया गया है लेकिन अब तक आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है। बताया जा रहा है कि भोपाल एम्स की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस को मिल गई थी। रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर कई चोटों के निशान होने का उल्लेख था। इसके बावजूद पुलिस समय रहते आरोपी तक नहीं पहुंच सकी। वहीं परिजन शुरुआत से ही ट्विशा की मौत को संदिग्ध बता रहे थे। कार्रवाई में लापरवाही के आरोप लगा रहे थे। भोपाल में रोज 81 लोग डॉग बाइट के शिकार भोपाल में हर रोज 81 लोग डॉग बाइट के शिकार हो रहे हैं। डॉग्स की नसबंदी और वैक्सीनेशन पर नगर निगम पांच साल में करीब साढ़े 8 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है। बावजूद डॉग बाइट की घटनाएं बढ़ गई हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल अस्पताल रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देश दिए हैं लेकिन भोपाल में इसका पालन आसान नहीं दिख रहा। शहर में करीब 1.20 लाख आवारा कुत्ते हैं लेकिन नगर निगम के पास एक भी स्थायी डॉग शेल्टर नहीं है। नगर निगम के अनुसार हर रोज 15 शिकायतें मिल रही हैं। जेपी और हमीदिया अस्पताल में डॉग बाइट के शिकार बच्चे और बुजुर्ग पहुंच रहे हैं। एमपी के 7 जिलों में आज लू का रेड अलर्ट एमपी में गर्मी अपने पीक पर है। खजुराहो नौगांव निवाड़ी दतिया राजगढ़ समेत कई शहर भट्‌ठी की तरह तप रहे। बुधवार को प्रदेश के 16 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार रहा। खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 47.4 डिग्री पहुंच गया। यह देश का दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे गर्म शहर रहा। बता दें कि 20 मई को अस्वान (मिस्र) में 49.4°C अराफात (सऊदी अरब) 48.4°C और बांदा (भारत) 48.2°C तापमान था। देश की बात करें तो बांदा के बाद खजुराहो में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मई में पहली बार खजुराहो इतना तपा है। इससे पहले 29 अप्रैल 1993 को अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। 7 जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट है। गुरुवार को जिन जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट है उनमें भिंड दतिया निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना और सतना शामिल हैं। इन शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री या इससे ज्यादा रह सकता है।