Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-May-2026

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय परिवहन मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी जी का निधन प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। गोदियाल ने कहा कि उनका पूरा जीवन देश व समाज सेवा को समर्पित रहा। भारतीय सेना में उच्च पद केंद्र में मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका असमय जाना हम सभी के लिए असीम दुख का विषय है। हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में गंग नहर में कथित रूप से चिकन बिरयानी फेंके जाने को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ज्वालापुर के लालपुल के पास नॉनवेज की दुकान चलाने वाले दो युवकों ने बचा हुआ सामान गंग नहर में डाल दिया। उन्हें ऐसा करते देख कुछ स्थानीय लोगों को ने पकड़ लिया और खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान वीडियो बना रहे युवक ने गंगा में सामग्री डाल रहे युवकों से हाथापाई और गाली गलौज भी की। मामले में साधु संत और हिंदूवादी संगठन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रूड़की से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता और उसकी गर्भवती बहन के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि भाभी के उकसाने पर आए दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया महिलाओं के कपड़े फाड़े और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने अब इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ​यह पूरा मामला रूड़की के रामनगर नई बस्ती का है। सलेमपुर राजपूतान की रहने वाली सोनम का विवाह सचिन कुमार के साथ हुआ था राजधानी देहरादून के सरकारी अस्पतालों में एंटी-रेबीज इंजेक्शन की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से एंटी-रेबीज टीकों की जो समस्या बनी हुई थी अब उसका समाधान हो गया है। ​सीएमओ डॉ. शर्मा के अनुसार विभाग अपने स्तर पर स्थानीय खरीद (Local Purchase) के माध्यम से सीएचसी और पीएचसी में निरंतर सप्लाई सुनिश्चित कर रहा था ताकि किसी भी मरीज को दिक्कत न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजकीय और जिला अस्पतालों में सप्लाई महानिदेशालय (DG Level) से होती है जहाँ पिछले कुछ समय से आपूर्ति बाधित थी। साथ ही निजी विक्रेताओं के पास भी स्टॉक की कमी के कारण समस्या बढ़ी थी। ​लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राजीव गांधी भारत के एक ऐसे असाधारण सपूत थे जिन्होंने पूरे देश में लाखों लोगों के मन में आशा और आकांक्षा जगाई उनकी विरासत आधुनिक भारत को आज भी आकार दे रही है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है भारत को मजबूत स्वतंत्र आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी देशों में से प्रथम रैंक में लाना और मानव जाति की सेवा करना गोदियाल ने कहा की हम उनकी पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं वे भारत के एक ऐसे असाधारण सपूत थे जिन्होंने पूरे देश में लाखों लोगों के मन में आशा और आकांक्षा जगाई। मंत्री गणेश जोशी का बयान “टटपूंजिये चैनल मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते…रोज खुलने वाले चैनल मेरा क्या जी कर लेंगे…” मसूरी विधानसभा से विधायक और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बयान ने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है लेकिन मंत्री जी की जुबान से निकले शब्द अब उसी स्तंभ को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। “टटपूंजिये चैनल मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते… रोज खुलने वाले चैनल क्या कर लेंगे…” जैसे बयान केवल अहंकार नहीं बल्कि सत्ता के नशे में चूर मानसिकता को भी उजागर करते हैं। मंत्री जी यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी दावा ठोक दिया कि “पांचवीं बार भी विधायक बनूंगा।” आस्था जब जुनून बन जाए तो रास्तों की मुश्किलें भी छोटी लगने लगती हैं। ऐसी ही शिवभक्ति की एक अनोखी तस्वीर इन दिनों उत्तराखंड की सड़कों पर देखने को मिल रही है जहां एक युवा हाथ में डमरू और त्रिशूल लिए हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पैदल ही चारधाम यात्रा पर निकल पड़ा है। तेज धूप हो बारिश हो या पहाड़ों की कठिन चढ़ाई यह शिवभक्त हर मौसम से बेपरवाह होकर अपनी मंज़िल की ओर बढ़ रहा है। उसके कदमों में थकान नहीं चेहरे पर सिर्फ़ भक्ति और विश्वास दिखाई देता है। भोलेनाथ की भक्ति में लीन यह युवा कहता हैपैदल यात्रा का उद्देश्य है कि गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना है l