Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-May-2026

जैविक खेती से किसान बनेंगे आत्मनिर्भर : राज्यपाल नीट परीक्षा में गड़बड़ियों के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन कुंभपानी के रमपुरी में 11 सागौन लठ्ठे जब्त ग्रामीणों ने किया विरोध 500 बोरी गेहूं से भरा ट्रक जब्त किसानों ने लगाया मनमानी का आरोप प्रभारी डीईओ ने ली स्कूल शिक्षा व जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक मध्यप्रदेश के राज्यपाल Mangubhai Patel ने शुक्रवार को पांढुर्णा जिले की सौसर तहसील के खुटामा पहुंचकर किसानों द्वारा तैयार किए गए जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर जैविक खेती की पद्धतियों और उत्पादन संबंधी जानकारी ली।राज्यपाल ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न जैविक उत्पादों का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जैविक खेती को लगातार बढ़ावा दे रही है जिससे किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं और उनकी आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक के साथ जैविक खेती अपनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य किसानों और आमजन को सशक्त बनाना है। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं को लेकर बुधवार को एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी एवं छात्र नेता अर्पित तिवारी ने आरोप लगाया कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों से छात्रों का भविष्य संकट में पड़ रहा है।नेताओं ने कहा कि दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों के कारण छात्रों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संगठन ने जिले में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने परीक्षा केंद्र 100 किलोमीटर के दायरे में निर्धारित करने परीक्षा तिथियों पर छात्रों व उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क परिवहन सुविधा देने तथा एनटीए को भंग कर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग की। पेंच नेशनल पार्क के कुंभपानी वन परिक्षेत्र के ग्राम रमपुरी में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 11 सागौन लठ्ठे और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। विभाग के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रात में दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा गया जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। वहीं ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए निर्दोष लोगों को जबरन फंसाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत एसडीओ और एसपी से की जाएगी। छिंदवाड़ा। जिले के ग्राम बीसापुर खुर्द में राजस्व विभाग और जिला आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई में गेहूं की करीब 500 बोरियों से भरा ट्रक जब्त कर उमरानाला चौकी में अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। बताया जा रहा है कि पांच किसानों का गेहूं उपार्जन केंद्र ले जाया जा रहा था। किसानों का कहना है कि उन्होंने पंजीयन कराने के साथ स्लॉट भी बुक कराया था इसके बावजूद ट्रक जब्त कर लिया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।वहीं जिला आपूर्ति अधिकारी आलोक आछी ने बताया कि जांच के दौरान ट्रक में लदा गेहूं मिला। चालक से पूछताछ में पांच किसानों के नाम बताए गए लेकिन जांच में एक किसान का पंजीयन अपडेट नहीं पाया गया और मौके पर कोई किसान मौजूद नहीं था। मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को भेज दी गई है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी.एल. मेश्राम के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक पीएमश्री एमएलबी कन्या विद्यालय में आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी प्राचार्य उपस्थित रहे। अपार आईडी निर्माण साइकिल वितरण नामांकन प्रगति इंटरएक्टिव पैनल सत्यापन पुस्तक वितरण और अतिथि शिक्षक व्यवस्था की समीक्षा की गई।अधिकारियों ने विद्यार्थियों के आधार सत्यापन और 25 जून 2026 तक शत-प्रतिशत अपार आईडी निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही 1 जून से पहले विद्यालयों में साफ-सफाई शौचालय व्यवस्था दुरुस्त करने तथा कमजोर परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजीव गांधी के योगदान को याद कर कांग्रेस ने दी श्रद्धाजंलि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में दूरसंचार और कंप्यूटर क्रांति की नींव रखकर आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को मतदान का अधिकार 18 वर्ष की आयु में दिलाने और पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए जिन्हें देश हमेशा याद रखेगा। सोनाखार की अनधिकृत कॉलोनी पर होगी एफआईआर नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय ने सोनाखार मौजा की 0.8020 हेक्टेयर भूमि पर विकसित कॉलोनी को अनधिकृत घोषित किया है। भूमि स्वामी मीरा बाई शांति बाई एवं लीला बाई पिता अजक्या गौली द्वारा बिना अनुमति 9 भूखंड विकसित कर विक्रय किए गए। जांच में रेरा पंजीयन डायवर्जन और कॉलोनाइजर लाइसेंस नहीं मिलने की पुष्टि हुई। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए संबंधित भू-स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। आयुक्त सी.पी. राय ने नागरिकों से भूखंड खरीदने से पहले वैधानिक जांच करने की अपील की है। कथा श्रवण कर सांसद बंटी विवेक साहू ने लिया आशीर्वाद सांसद बंटी विवेक साहू ने पांढुर्णा के संतोषी माता वार्ड और हिवरा वासुदेव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं शिव महापुराण कथा में शामिल होकर कथा श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कथा वाचकों का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया तथा श्रद्धालुओं के साथ आरती में शामिल हुए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। निगम की सख्ती सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देशानुसार गुरैया रोड शुक्ला ग्राउंड गेट से बोधरी नाला सब्जी मंडी एवं चेतन आश्रम तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगम अमले ने सड़क किनारे रखे विज्ञापन स्टैंड व अन्य सामग्री जप्त कर चालानी कार्रवाई की। साथ ही दुकानदारों को अलाउंसमेंट के माध्यम से 24 घंटे में स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। नव दंपत्ति संगोष्ठी व गर्भ संस्कार कार्यक्रम आयोजित स्वस्थ संतति निर्माण पर जोर जिला अस्पताल स्थित आयुष विंग में आयुष विभाग एवं आरोग्य भारती महाकौशल प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में नव दंपत्ति संगोष्ठी एवं गर्भ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. नितिन टेकरे द्वारा 123 बच्चों को निःशुल्क स्वर्णप्राशन कराया गया। विशेषज्ञों ने गर्भ संस्कार आयुर्वेदिक जीवनशैली और स्वस्थ संतति निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथियों ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति है।