Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
20-May-2026

ई फार्मेसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे केमिस्ट मेडिकल स्टोर बंद कर जताया विरोध सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई गंदगी और अतिक्रमण से क्षेत्रवासी परेशान सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास रंग लाए चारफाटक-कुंडा में अंडरब्रिज और लोधीखेड़ा में बनेगा ओवरब्रिज गेहूं उपार्जन व खाद संकट पर किसान कांग्रेस का प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी आशा-ऊषा कार्यकर्ता जिलेभर में बुधवार को दवा दुकानों पर ताले नजर आए। जिला औषधि विक्रेता संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर मेडिकल संचालकों ने एक दिवसीय हड़ताल करते हुए जिला अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए परेशान होना पड़ा। औषधि विक्रेता संघ ने ऑनलाइन फार्मेसी व्यवस्था का विरोध जताते हुए कहा कि ई-फार्मेसी के माध्यम से बिना अधिकृत फार्मासिस्ट दवाओं की बिक्री हो रही है जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा हैविक्रेताओं ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी पर्चों के जरिए प्रतिबंधित दवाएं भी आसानी से उपलब्ध हो रही हैं जिससे नशे का अवैध कारोबार बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान संघ ने निर्दोष केमिस्टों पर कार्रवाई रोकने जेल में बंद साथी केमिस्ट की रिहाई और ऑनलाइन फार्मेसी व्यवस्था की सख्त जांच कराने की मांग की। शहरके वार्ड 29 इमामबाड़ा क्षेत्र में निजी स्वार्थ के लिए सीमेंट सड़क खोदकर अवैध पाइपलाइन डालने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे जलभराव दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे रहवासियों को परेशानी हो रही है।स्थानीय निवासी विनोद गढ़ेवाल ने बताया कि नगर निगम और सीएम हेल्पलाइन में कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। रहवासियों ने सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण और विरोध करने पर अभद्रता का आरोप लगाया है। लोगों ने निगम से अतिक्रमण हटाकर निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। जिले में लंबे समय से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। सांसद Bunty Vivek Sahu के लगातार प्रयासों के बाद चारफाटक और कुंडा रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज तथा लोधीखेड़ा क्षेत्र में ओवरब्रिज निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जल्द ही डीपीआर तैयार की जाएगी।बुधवार को सांसद ने रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ चारफाटक क्षेत्र का निरीक्षण कियानिरीक्षण के दौरान प्रस्तावित अंडरब्रिज निर्माण स्थल का जायजा लेते हुए अधिकारियों के साथ कार्ययोजना पर चर्चा की गई। चारफाटक क्षेत्र में ट्रेनों की आवाजाही और लाइन चेंजिंग के दौरान फाटक कई बार बंद रहता है जिससे यहां रोजाना भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से यहां अंडरब्रिज निर्माण की मांग की जा रही थी। गेहूं उपार्जन खाद संकट और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला किसान कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।किसान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिले में 2 लाख से अधिक किसानों में से केवल 29 हजार का पंजीयन हुआ जबकि अभी तक 14 हजार किसानों से ही गेहूं खरीदी की गई है। ज्ञापन में सभी किसानों का गेहूं खरीदे जाने समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी पंपों पर स्मार्ट मीटर बंद करने और किसानों की अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। किसान कांग्रेस ने गांव-गांव “किसान न्याय योद्धा” बनाने की घोषणा भी की। साले ने उतारा जीजा को मौत के घाट थाना देहात क्षेत्र के ग्राम काराबोह डेम रिंग रोड के पास मिले अज्ञात शव मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान गोलू उर्फ शरद कुमार बैस (39) निवासी परासिया के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का साला दिलीप सिसोदिया (35) निवासी ईशानगर अपनी बहन को प्रताड़ित किए जाने से नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने रस्सी से गला घोंटकर जीजा की हत्या कर शव काराबोह डेम के पास फेंक दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर एफएसएल फिंगर प्रिंट डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की गई। वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी आशा-ऊषा कार्यकर्ता आशा-ऊषा कार्यकर्ता महिला संगठन ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द निराकरण की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि बकाया प्रोत्साहन राशि बढ़ी हुई राशि का एरियर नियमित मानदेय भुगतान वार्षिक वेतन वृद्धि एवं दुर्घटना सहायता सहित अन्य मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरेंगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन अग्रवाल छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम रूपरेखा को अंतिम रूप देने हेतु आयोजित बैठक में विभिन्न प्रभारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।जिला प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन अग्रवाल प्रशिक्षण वर्ग में विशेष रूप से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली विचारधारा और आगामी रणनीतियों को समझने का अवसर मिलेगा। भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन अग्रवाल छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम रूपरेखा को अंतिम रूप देने हेतु आयोजित बैठक में विभिन्न प्रभारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।जिला प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन अग्रवाल प्रशिक्षण वर्ग में विशेष रूप से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली विचारधारा और आगामी रणनीतियों को समझने का अवसर मिलेगा। बैल बाजार ओर कर्बला चौक से निगम ने हटाया अतिक्रमण शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम का अभियान लगातार जारी है।बुधवार बैल बाजार और कर्बला चौक क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर रखे सामान और अस्थायी दुकानों को हटवाया गया जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी। नगर निगम अमले ने अनाउंसमेंट के माध्यम से व्यापारियों और आम नागरिकों को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी। पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान 40 हेलमेट वितरित छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा ग्राम गांगीवाड़ा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के मार्गदर्शन में हुआ जिसमें दोपहिया चालकों को यातायात नियमों और हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात रामेश्वर चौबे थाना प्रभारी राकेश तिवारी सूबेदार लोहित शेंदे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आजीविका मिशन की गतिविधियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण पेयजल प्लांट का किया शुभारंभ कलेक्टर हरेंद्र नारायन और जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार ने मंगलवार को विकासखंड तामिया का भ्रमण कर म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की गतिविधियों का निरीक्षण किया। ग्राम आमाढाना में स्व सहायता समूह द्वारा संचालित मुर्गीपालन इकाई का अवलोकन कर हितग्राहियों से चर्चा की और कार्य की सराहना की।इस दौरान जनपद पंचायत तामिया में पातालकोट शुद्ध पेयजल प्लांट का शुभारंभ किया गया जिसका संचालन महक स्व सहायता समूह करेगा। इसके बाद ग्राम देलाखारी में चिरौंजी प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण कर कलेक्टर ने गुणवत्ता बनाए रखने और बेहतर विपणन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भ्रमण में आजीविका मिशन के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की शहरके चंदनगांव स्थित बी.बी.सी. रेसीडेंसी परिसर में चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के चौथे दिन आज (बुधवार) को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पावन प्रसंग बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कथा व्यास आचार्य शुभम कृष्ण शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से जैसे ही ठाकुर जी के प्राकट्य का प्रसंग सुनाया गया पूरा भागवत पंडाल जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। बाल-गोपाल के अवतरण की खुशी श्रद्धालुओं द्वारा खिलौने टॉफियां और माखन-मिश्री का प्रसाद लुटाया गया जिससे पूरा कथा स्थल गोकुल धाम में तब्दील हो गया। दो मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग एसपी को सौंपा ज्ञापन जय भीम सामाजिक संगठन ने जिले के परासिया और अमरवाड़ा से जुड़े दो मामलों में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में परासिया के ग्राम डुड्डी में मारपीट मामले में कड़ी धाराएं जोड़कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा अमरवाड़ा के ग्राम जुंगावानी में युवक की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। संगठन ने कहा कि दोनों मामलों में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।