क्षेत्रीय
ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट के विरोध में आज मध्य प्रदेश के सभी 41 हजार मेडिकल स्टोर्स बंद हैं। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर की गई इस हड़ताल के कारण अकेले भोपाल में 3000 से अधिक दुकानों पर ताले लटके हैं। दवा व्यापारियों का आरोप है कि ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म बिना वैध पर्ची के दवाएं बेच रहे हैं जिससे मरीजों की सुरक्षा खतरे में है। संघ ने ऑनलाइन बिक्री पर सख्त नियंत्रण और अनुचित छूट रोकने के लिए समान अवसर नीति की मांग की है। हालांकि मरीजों की सुविधा के लिए अस्पतालों के अंदर के मेडिकल स्टोर और आपातकालीन सेवाएं चालू रखी गई हैं।