Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
19-May-2026

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नरेट मध्य जोन द्वारा विभिन्न 97 प्रकरणों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया।नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 65 प्रकरणों में लगभग 500 किलोग्राम गांजा 22 प्रकरणों में 11964 नशीली टैबलेट तथा 5 प्रकरणों में 11 किलोग्राम चरस शामिल है। इसके अलावा 2 प्रकरणों में 31 ग्राम ब्राउन शुगर 2 प्रकरणों में 24 ग्राम एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स और 1 प्रकरण में 8 ग्राम कोकीन को भी वैधानिक सत्यापन के बाद पूर्ण रूप से नष्ट किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में एक दुर्लभ सफेद भालू के इंसानी बस्तियों में पहुंचने से हड़कंप मच गया है। मंगलवार सुबह बसंतपुर आमाडाड़ और नवागांव के बीच भालू को सड़क पर दौड़ते हुए देखा गया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालू मुख्य सड़क से होते हुए आसपास के गांवों की ओर चला गया जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। ड्रोन और कैमरा ट्रैप की मदद से भालू की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि भालू को देखकर दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें। राजधानी में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और अनियंत्रित ऑटो संचालन को नियंत्रित करने के लिए यातायात विभाग ने नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। इसके तहत शहर में चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा का पंजीयन कर उन्हें जोनवार संचालित किया जाएगा।पहले चरण में 20 मई से विशेष पंजीयन अभियान शुरू होगा जिसमें क्यूआर कोड आधारित प्रणाली के जरिए चालकों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसमें वाहन नंबर चालक का नाम मोबाइल नंबर पता ड्राइविंग लाइसेंस सहित आवश्यक दस्तावेज शामिल होंगे।एडीसीपी ट्रैफिक विवेक शुक्ला के अनुसार शहर को चार जोन और एक विशेष सफेद जोन में विभाजित किया जाएगा जहां प्रत्येक जोन में लगभग 5 हजार ऑटो संचालित होंगे। यह व्यवस्था नगर निगम सीमा क्षेत्र में लागू होगी जबकि स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे ऑटो को इससे छूट दी गई है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनता पर लगातार महंगाई का बोझ बढ़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम थे तब भी देश में पेट्रोल-डीजल महंगे दामों पर बेचा गया। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 11–12 वर्षों में महंगाई ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है।उपाध्याय ने यह भी कहा कि भाजपा ने महंगाई के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था लेकिन सत्ता में आने के बाद हालात और खराब हुए हैं। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे और बैठकों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह कई बार छत्तीसगढ़ और बस्तर का दौरा कर चुके हैं लेकिन इन दौरों का जमीनी स्तर पर कोई ठोस प्रभाव दिखाई नहीं देता।उन्होंने आरोप लगाया कि बस्तर क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई विशेष आर्थिक पैकेज या ठोस विकास कार्य नहीं किए गए हैं। उपाध्याय ने यह भी कहा कि सरकार की नीतियां स्थानीय हितों की बजाय कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के पक्ष में नजर आती हैं।उन्होंने आगे कहा कि नक्सल समस्या के समाधान को लेकर भी प्रभावी और स्थायी रणनीति का अभाव दिखाई देता है।