Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
19-May-2026

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। राज्य के 22 शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। खजुराहो 46.8 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज हुआ। भोपाल सहित सभी बड़े शहरों में पिछले साल के मुकाबले इस बार कहीं अधिक तपन महसूस की जा रही है। ​मौसम विभाग ने आज भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। विशेषकर भिंड दतिया टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में रेड अलर्ट जैसे हालात हैं। प्रशासन ने लोगों को दोपहर में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।