Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-May-2026

35 दिनों से दुकान हटाने आंदोलन कर रही महिलाओं ने निकाली शराब दुकान की अंतिम यात्रा आंदोलन उग्र करने दी चेतावनी धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस जिले की प्राचीन धरोहरों को सहेजने का प्रयास कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुसरणईवी कार से कर रहे भ्रमण जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 12 बूढ़ी स्थित शराब दुकान को हटाए जाने की मांग को लेकर 35 दिनों से प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने शराब दुकान की प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकालकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने एक अर्थी को कंधे पर उठाकर बच्चों और वार्डवासियों के साथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। महिलाओं ने वार्ड से शराब दुकान हटाने नारेबाजी भी की। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि जब तक वार्ड से शराब दुकान नहीं हटती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अब आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांसद व विधायक नपाध्यक्ष वार्ड पार्षद सहित भाजपा की वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों द्वारा आंदोलन स्थल पर पहुंचकर शराब दुकान को अन्यंत्र हटाए जाने आश्वासन दिया है। लेकिन 35 दिन हो गए आंदोलन को अब तक दुकान हटाने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय में 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवानिवृत तहसीलदार इतिहासकार डॉ. रामविजय शर्मा पुरातत्व संग्रहालय अध्यक्ष डॉ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार राजेन्द्र कुमार ब्रम्हें डॉ. कुलदीप बिल्थरे सतीश भारद्वाज राजेन्द्र कुमार शिवहरे दिनेश कुमार नेमा श्रीमती जयश्री सोनवाने सहित अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने के लिए डॉ. रामविजय शर्मा गोविंददास नेमा सुनील नेमा को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार ने कहा कि विश्व का प्रथम इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट है जहां नैरोगेज डीजल इंजन बोगी तथा गार्ड के डिब्बे को रखा गया है। संग्रहालय में पाषाण दुर्लभ अवशेष को संरक्षित कर रखा गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी द्वारा वैश्विक समस्याओं को देखते हुए उर्जा संरक्षण और राष्ट्रहित में ईंधन वाहनो का कम उपयोग करने के लिए आव्हान किया है I गौरतलब है कि कटंगी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गौरव सिंह पारधी द्वारा डीजल वाहन के उपयोग बंद कर ईवी चार पहिया वाहन से क्षेत्र भ्रमण और साथ ही अन्य स्थानों पर सफ़र किया जा रहा है जहाँ एक तरह प्रधानमंत्री मोदी द्वार ईंधन के कम उपयोग करने की सलाह देते कुछ दिनों पूर्व की गई है जिस के बाद से लगातार जन प्रतिनिधियो द्वारा ईवी वाहनों का उपयोग बढ़ा दिया गया है और प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भी प्रधानमंत्री के आवाहन के बाद अपनी काफिले में वाहनों की कटौती की गई और साथ ही दिल्ली भ्रमण के दौरान मेट्रो में सफ़र करते नज़र आए I कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटेधरा में ११ मई की रात जंगली सूअर के हमले में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की 18 मई सोमवार को ईलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस ने मृतक ग्राम कटेधरा निवासी लखनलाल पिता दामाजी नेवारे का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम डायरी जांच के लिए कटंगी थाना को भेजी जाएगी। बताया गया की ११ मई की रात बस्ती के आगे कार्यक्रम था जहां पर शामिल होने लखनलाल गांव के ही राजेश गोनेकर के साथ गया हुआ था। जहां से देर रात वापस लौटते समय बोधवा और जोड़ सडक़ के बीच झाडिय़ां से आए एक जंगली सूअर ने लखन पर अचानक से जानलेवा हमला कर दिया था। नीट व यूजी की परीक्षा रद्द होने का युवा कांग्रेसियों ने किया विरोध फूंका पुतला देश की सबसे प्रमुख मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 के पेपर लीक होने पर परीक्षा रद्द कर लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर युवा कांग्रेस बैहर ने १८ मई सोमवार को बैहर बस स्टैण्ड में विरोध प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री का पूतला दहन किया गया। इस दौरान ने कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा होना चाहिए। इनके कार्यकाल में चार बार नीट की परीक्षा रद्द हुई है जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इस तरह के अनियमितता व लापरवाही के लिए प्रधानमंत्री को भी पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान काफी संख्या में युवा कांग्रेसी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी भी मौजूद रहे।