Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-May-2026

गोराबाजार थाना अंतर्गत कजरवारा पुरानी बस्ती में रहने वाले 84 वर्षीय बुजुर्ग कंधीलाल उपाध्याय के सूने मकान में बीते 10 मई 2026 को करीब 18 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरातों (चार चूड़ियां झुमकी मंगलसूत्र चार अंगूठी एक चेन और चांदी की पायल) की बड़ी चोरी हो गई। मामले में 11 मई को एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई या संदिग्धों से पूछताछ नहीं की गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने में दोबारा संपर्क करने पर थाना प्रभारी के अवकाश पर होने की बात कहकर गुमराह किया गया। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर जबलपुर को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे क्राइम ब्रांच को सौंपने और अतिरिक्त जांच अधिकारी नियुक्त कर जल्द से जल्द माल बरामद करने की गुहार लगाई है। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई पेट्रोल-डीजल गैस और खाद्य सामग्रियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि तथा हाल ही में नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक के विरोध में जबलपुर में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। बहुजन चेतना विकास मोर्चा भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 25 मई 2026 को शाम 6:00 बजे जबलपुर के सिविक सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए संगठनों द्वारा जिला कलेक्टर को अनुमति हेतु आवेदन सौंपा गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस बढ़ती महंगाई के कारण गरीब व सामान्य वर्ग का जीना दूभर हो गया है किसान आत्महत्या को मजबूर हैं और पेपर लीक के कारण 22 लाख छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया है। जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के मामूली विवाद पर डीजे संचालक कपिल प्यासी की चाकू मारकर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद शहर में वीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस पर भारी दबाव था लेकिन मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज के नेतृत्व में बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों का उसी इलाके में जुलूस भी निकाला।पीछा कर यूको बैंक के पास मारा था चाकू पुलिस जांच के अनुसार मदन महल स्थित एक रेस्टोरेंट के पीछे शराब पार्टी के दौरान डीजे कर्मियों के बीच विवाद हुआ था। बीच-बचाव के बाद कपिल और अतुल घर के लिए निकले लेकिन आरोपियों ने रंजिश रखते हुए बाइक से उनका पीछा किया। तीन पत्ती स्थित यूको बैंक के पास एक रेस्टोरेंट के सामने आरोपियों ने उन्हें रोका और दोबारा विवाद करते हुए कपिल की कमर के नीचे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हनुमानताल थाना क्षेत्र के भानतलैया सिंधी कैम्प कलारी के पास में रहने वाले एक गरीब परिवार पर क्षेत्र के ही रसूखदार दबंगों द्वारा जान से मारने की नीयत से लगातार हमला किए जाने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला मीरा सोनकर 65 वर्ष ने आरोप लगाया है कि स्थानीय दबंग संजय जितेंद्र प्रवीण नवीन आदित्य सौरभ और अंकुर सोनकर सहित रजनी व सुनीता सोनकर ने एक राय होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने दरवाजे नल सीसीटीवी कैमरे और घर के मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की और हाथ में चाकू लहराते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के वक्त घर में सिर्फ महिलाएं और छोटे बच्चे थे जो इस तांडव से बुरी तरह सहमे हुए हैं। इसके बाद आरोपियों ने मंदिर जा रहे मृतका के बेटे मोनू सोनकर को रास्ते में रोककर उस पर चाकू से प्राणघातक हमला किया और उसकी गाड़ी भी तोड़ दी।