Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-May-2026

बस स्टैंड का नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण सुधार के दिए निर्देश आस्थापूर्वक हर्षोल्लास से मनाया श्री शनि सिंगनापुर मूर्ति स्थापना दिवस नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की मशाल रैली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शहर के बस स्टैंड को सुव्यवस्थित बनाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से शनिवार को नगर पालिका प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थित खड़े ऑटो और फल ठेलों को लेकर सख्त निर्देश दिए गए वहीं यात्री सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया गया। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर पार्षदगण नपा सीएमओ तथा यातायात थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बस स्टैंड परिसर में फैली अव्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।निरीक्षण के दौरान बेतरतीब तरीके से खड़े ऑटो और अनियमित रूप से लगे फल ठेलों को व्यवस्थित करने के निर्देश मौके पर ही दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बस स्टैंड को पूरी तरह व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए नपा अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिससे आम नागरिकों और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकें। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला मुख्यालय के मेन रोड सराफा बाजार में स्थित प्राचीन शनि मंदिर में १६ मई शनिवार को शनि अमावस्या पर श्री शनि सिंगनापुर मूर्ति स्थापना दिवस आस्थापूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह न्याय के देवता भगवान श्री शनिदेव का जलाभिषेक कर श्रंगार कर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात आरती पूजन कर प्रसाद वितरण व शाम के समय भगवान शनि देव के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। इस पावन अवसर पर सुबह से देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में १६ मई शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखकर वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। सुबह से ही नगर के विभिन्न वट वृक्षों के पास महिलाओं का हुजूम उमडऩे लगा। हिन्दू धर्मावलम्बी महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत रखकर वट सुबह स्नान ध्यान कर सोलह श्रंगार कर पूजन की थाल सजाकर बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना की। वट वृक्ष की परिक्रमा कर आठ बार घूम कर रक्षा सूत्र बांधा गया। इस दौरान उन्होंने वट वृक्ष के नीचे बैठकर सत्यवान-सावित्री यमराज के कथा का वाचन व श्रवण किया। तत्पश्चात सुहागन महिलाओं की ओली भरकर प्रसाद वितरण किया गया। मां नर्मदा के भाव से प्रेरित धर्म जागरण महाअभियान के तहत सिद्धपीठ विष्णुधाम मंदिर हीरापुर भरवेली में १७ मई रविवार को महा धर्मसभा व महासंकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादागुरू जी का आगमन हो रहा है। जिनका कंजई से बालाघाट तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में १६ मई को आयोजन समिति के पदाधिकारी किरणभाई त्रिवेदी व डॉ. अंकित असाटी ने स्थानीय सर्किट हाऊस में पत्रकारों से चर्चा में बताया कि श्री विष्णुधाम हीरापुर में विश्व की २०५ फीट ऊंची दिव्य श्री हनुमान प्रतिमा एवं भव्य मंदिर निर्माण किया जा रहा है। इस संकल्प को पूर्ण करने एक नई आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के लिए अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरू का विष्णुधाम मंदिर हीरापुर आगमन हो रहा है। दादा गुरू के प्रथम नगर आगमन को लेकर हीरापुर भरवेली को अयोध्या की तरह सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि १७ मई को शाम ४ बजे से महासंकल्प यात्रा विश्वकर्मा मंदिर आंवलाझरी से प्रारंभ होगी व शाम ७ बजे से रात ८ बजे तक विष्णुधाम मंदिर हीरापुर में संत प्रवचन व सनातन जागरण का संदेश होगा। रात्रि ९ बजे से महाप्रसाद व भंडारा का आयोजन किया गया है। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच शनिवार को बालाघाट में कांग्रेसियों ने मशाल रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस रैली में कांग्रेसी नेताओं ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।शनिवार को यह रैली कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर हनुमान चौक पहुंची जहां इसका समापन किया गया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।