Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-May-2026

ईधन के दामों में उछाल के साथ सप्लाई ठप आमजन की जेब पर सीधा वार लालबर्रा में 9.95 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरों का अस्पताल दवा विक्रेताओं के अस्तित्व व जन स्वास्थ्य को बचाने २० मई को देशव्यापी बंद जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती कीमतों से हालात काफी बिगड़ रहे हैं अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को हुई बढ़ोतरी ने आम जनता की मुश्किलों को कई गुना बढ़ा दिया है। एक तरफ जहां पेट्रोल 3.28 रुपये और डीजल 3.90 रुपये महंगा हो गया है वहीं दूसरी ओर जिले में ईंधन की किल्लत ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। अब पेट्रोल 111.58 रुपये और डीजल 97.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है—यानी आम आदमी की जेब पर सीधा और करारा वार। स्थिति यह है कि जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं। जिन पंपों पर ईंधन उपलब्ध है वहां भी सीमित मात्रा में ही वितरण किया जा रहा है। स्टॉक खत्म होते ही लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई जगहों पर लंबी कतारें और निराश चेहरों का नजारा आम हो गया है। जिले के हट्टा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लगातार मानसिक प्रताडऩा और दबाव के चलते बालिका ने यह खौफनाक कदम उठाया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को एक नाबालिग बालिका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था जिसमें बालिका ने युवक द्वारा प्रताडि़त किए जाने का स्पष्ट उल्लेख किया था। जांच के दौरान सामने आया कि ग्राम सालेटेका निवासी एक युवक से बालिका की पहचान और मित्रता थी। युवक लगातार फोन के माध्यम से बालिका के संपर्क में रहता था और उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था। जिसके चलते नाबालिग ने आत्महत्या की थी। क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। शुक्रवार 15 मई को शाम 06 बजे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लालबर्रा में 50 बिस्तरों के नए अस्पताल भवन का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। 9.95 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस आधुनिक अस्पताल भवन की आधारशिला मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं स्थानीय विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा रखी गई। लालबर्रा क्षेत्र में लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और एक सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की मांग की जा रही थी। इस नए 50 बेड के अस्पताल के निर्माण से स्थानीय और ग्रामीण अंचल के मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण कार्य क्रियान्वयन एजेंसी म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम भोपाल द्वारा कराया जाएगा। ऑनलाइन फार्मेसी की मनमानी व डीप डिस्काउंट के खिलाफ ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने २० मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान किया है। बालाघाट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी बंद का समर्थन करते हुए जिले की सभी दवा दुकानें बंद रखने का निर्णय लेते हुए घोषणा की है। संगठन द्वारा केन्द्र सरकार से मांग की गई है कि कोविड काल की अस्थायी अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। ई-फार्मेसी से जुड़ी अधिसूचना को वापस लिया जाए। कॉरपोरेट्स की अनुचित छूट पर रोक के लिए एक समान मूल्य नीति बनाई जाए। इस संबंध में केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जबलपुर जोन उपाध्यक्ष प्रियंक वर्मा व बालाघाट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने बताया कि ऑन लाईन दवाएं आ रही है। ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म बिना भौतिक सत्यापन के दवाएं बेच रहे हैं। एक ही प्रिस्क्रिप्शन का बार-बार इस्तेमाल हो रहा है। बालाघाट से गोंदिया रेल मार्ग में बंदरझिरिया कोसमी के समीप रेल्वे ट्रेक में १४ मई की देर रात एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर मृतक का शव बरामद किया। जिसकी शिनाख्त विजय पिता रमेश पलाने उम्र करीब ४२ वर्ष निवासी वार्ड नंबर १० कोसमी के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित शव विच्छेदन कक्ष भिजवाया गया। विजय ने आत्महत्या की या हादसा हुआ ये स्पष्ट नहीं है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। जिले के संविदा शाला शिक्षक वर्ग-३ के शिक्षकों ने १५ मई शुक्रवार को कलेक्ट्रेट व डीपीसी कार्यालय पहुंचकर अध्यापक संवर्ग में संविलियन किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में कार्यरत औपचारिकेत्तर अनुदेशक/पर्यवेक्षक ने करीब १५ से १८ साल तक संघर्ष करने के बाद सर्वोच्च न्यायालय द्वारा श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव इंदौर के प्रकरण में पारित निर्णय अनुसार स्मिता श्रीवास्तव को अध्यापक संवर्ग में नियुक्ति प्रदान कर दी। इस प्रकरण के आधार पर हम सभी संविदा शिक्षकों को भी समप्रकृति का आदेश पारित किया है। लेकिन हमें कार्य करते हुए एक वर्ष वर्ष हो गए अध्यापक संवर्ग में संविलियान नहीं किया गया है। प्रदेश के सभी संविदा शाला शिक्ष वर्ग-३ को अध्यापक संवर्ग में शीघ्र संविलियन किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो शीघ्र उग्र आंदोलन किया जाएगा। धार की भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद बालाघाट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। संभावित संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पूरे शहर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। जुम्मे की नमाज को देखते हुए सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा सख्त कर दी गई थी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद पर सुनाए गए फैसले के बाद बालाघाट में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रूप से कड़ी कर दी गई। फैसले के मद्देनजर प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए शहर को लगभग छावनी में तब्दील कर दिया। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों प्रमुख चौराहों और मुस्लिम बहुल इलाकों में करीब 200 पुलिस जवानों की तैनाती की गई। इसके अलावा 5 फिक्स पॉइंट 5 मोबाइल पेट्रोलिंग पार्टियां और एक क्विक रिस्पांस टीम को भी सक्रिय रखा गया ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।