कुएं में मिला पिता संग दो मासूमों का शव गमछे से बंधे थे दोनों बच्चे जिले में पेट्रोल संकट गहराया आधे से ज्यादा पंप बंद नीट व यूजी की परीक्षा रद्द होने पर युवा कांग्रेसियों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला कटंगी थाना क्षेत्र के जरामोहगांव में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एलआईसी एजेंट श्याम नागेन्द ने अपने 5 वर्षीय बेटे वंश और 3 वर्षीय बेटी भूरी के साथ कथित रूप से कुएं में छलांग लगा दी। तीनों के शव गांव के पास स्थित बिना मुंडेर वाले कुएं से बरामद हुए। सबसे मार्मिक दृश्य यह था कि दोनों मासूम बच्चों के शव पिता के शरीर से गमछे से बंधे मिले। मंगलवार रात श्याम बच्चों को लेकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान पट मैदान के पास उसकी बाइक और कुएं के पास चप्पलें मिलीं। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया कि श्याम मानसिक तनाव में था। उसकी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी निराशा भरे संदेश मिले हैं। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे बालाघाट जिले में दिखाई देने लगा है। पेट्रोलियम आपूर्ति प्रभावित होने से शहर में पेट्रोल की किल्लत गहरा गई है। हालात यह हैं कि नगर के आधे से अधिक पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं और कुछेक पंपों पर ही सीमित मात्रा में ईंधन मिल पा रहा है। बुधवार को शहर मुख्यालय में स्थिति और गंभीर हो गई जब अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड नजर आए। शहर के बस स्टैंड स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर ही ईंधन का वितरण किया जा रहा है वह भी सीमित मात्रा में। इस पंप पर प्रत्येक वाहन चालक को केवल 100 रुपए का ही पेट्रोल दिया जा रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को थोड़ी-बहुत राहत मिल सके। लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति बेहद कम होने के कारण यहां सुबह से ही वाहन चालकों की लंबी कतार लग गई। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में वारासिवनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। साथ ही मौके पर डम्प की गई करीब 100 ट्रॉली रेत भी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वारासिवनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कंटगी रोड स्थित विजय नगर कॉलोनी के एक प्लॉट पर अवैध रूप से रेत डम्प की गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां डम्प की गई रेत को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकडकऱ जप्त किया तथा चालक को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने युवराज बाहेश्वर निवासी खण्डवा थाना वारासिवनी को गिरफ्तार कर लिया है। विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। देश की सबसे प्रमुख मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी २०२६ के पेपर लीक होने पर परीक्षा रद्द कर लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर युवा कांग्रेसियों ने १३ मई बुधवार को शहर मुख्यालय के कालीपुतली चौक में विरोध प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री का पूतला फूंका। युवा कांग्रेसियों ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुतला जलते ही नपा के दमकलकर्मियों ने अग्रिशमन गैस का छिडक़ाव कर पुतले को जलने से रोकने का प्रयास किया तो वही प्रदर्शनकारी युवक ने जलते पुतले को उठाकर भागने लगा। जिसे पुलिस द्वारा छीनने का प्रयास किया गया। इस संबंध में युवा कांग्रेसियों ने कहा कि मेडिकल में प्रवेश के लिए बच्चे ३-४ साल से कड़ी मेहनत कर रहे थे। लेकिन परीक्षा देनेे के बाद पेपर लीक होने से देश के करीब २४ लाख छात्रों का भविष्य से खिलवाड़ किया गया है और उनके सपने चकनाचूर हो गए। उन्होंने पेपर लीक कराने वालों पर शीघ्र कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। बालाघाट के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धापेवाड़ा में जहरीला पदार्थ खिलाकर 2 बकरों और 1 बकरी की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित पशुपालक प्रेमचंद लिल्हारे ने गांव के ही पवन मोहारे पर आरोप लगाया है कि उसके घर के सामने कटोरे में चावल के साथ जहरीली दवा रखी गई थी जिसे खाने से तीनों मवेशियों की मौत हो गई। प्रेमचंद ने बताया कि पहले भी रामकिशोर मोहारे द्वारा बकरियों के खेत और बाड़ी में आने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। घटना के बाद डायल 112 और कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को पशु चिकित्सालय बालाघाट में तीनों मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया। पीड़ित ने करीब 25 से 30 हजार रुपए के नुकसान की बात कही है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। देशभर में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय के कालीपुतली चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” “पेपर लीक माफियाओं को गिरफ्तार करो” और “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। आप नेताओं ने कहा कि देश की महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। रैली कालीपुतली चौक से बस स्टैंड और अवंतीबाई चौक तक निकाली गई।