Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-May-2026

बेबस पिता की पुकार मेरी बेटी लौटा दो साहब स्पेनिश कैमरों में कैद हुआ छिंदवाड़ा का ग्रामीण पर्यटन पेयजल आपूर्ति बाधित पानी की बूंद-बूंद को तरसे रहवासी 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न सांसद बंटी विवेक साहू बने बाराती आबकारी की दबिश 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त एक पिता की आंखों में अपनी बेटी की तलाश का दर्द था और भाई के चेहरे पर बेबसी साफ झलक रही थी। चार महीने से लापता बेटी की कोई खबर नहीं मिलने और लगातार थाने के चक्कर काटने के बाद जब हर दरवाजा बंद नजर आया तो मंगलवार को चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम मेंहगोरा निवासी एक परिवार अपनी पीड़ा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाते हुए पिता और भाई ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जब बेटी का पता लगाने में जिम्मेदार तंत्र ही संवेदनहीन हो जाए तो आखिर एक लाचार परिवार जाए तो कहां जाए।ग्राम मेंहगोरा निवासी केवल चंद्रवंशी की पुत्री अनीता चंद्रवंशी बीते १६ जनवरी से लापता है। परिजनों ने उसी समय चौरई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार का आरोप है कि शिकायत के चार महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक उनकी बेटी का कोई पता नहीं लगा सकी है। मध्य प्रदेश के ग्रामीण पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में छिंदवाड़ा के सावरवानी धूसावानी चिमटीपुर और तामिया में स्पेन की टीम ने तीन दिन तक डॉक्यूमेंट्री शूटिंग की। टीम ने ग्रामीण व आदिवासी संस्कृति के साथ पातालकोट के पारंपरिक विवाह की रस्मों को कैमरे में कैद किया। यह फिल्म करीब 80 यूरोपीय देशों में प्रसारित होगी जिससे प्रदेश के ग्रामीण और इको-टूरिज्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। शहर के वार्ड क्रमांक 11 की गली नंबर 6 में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि 10 मई 2026 से क्षेत्र में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है जिससे लोगों को दैनिक उपयोग के लिए पानी जुटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।रहवासियों ने आरोप लगाया कि पानी सप्लाई करने वाली लाइन में तकनीकी खराबी होने के कारण पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे घरों में पेयजल संकट गहरा गया है परेशान रहवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। क्या सरकार के साथ जिम्मेदार प्रशासनिक अमला भी सोया हुआ है:- नकुलनाथ पूर्व सांसद Nakul Nath ने जिले के उपार्जन केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब उपार्जन केंद्रों पर अनाज के साथ किसानों के पंजीयन भी बेचे जा रहे हैं जिससे किसान परेशान हैं और जिम्मेदार प्रशासन मौन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी में देरी स्लॉट बुकिंग की समस्या और केंद्रों की अव्यवस्था से किसान पहले ही परेशान हैं वहीं अब पंजीयन खरीद-फरोख्त जैसे मामले नया भ्रष्टाचार बनकर सामने आए हैं। नकुलनाथ ने प्रशासन से खरीदी केंद्रों की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। जिले के बिछुआ में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ जिसमें बिछुआ चौरई और चांद क्षेत्र के 200 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। दशहरा मैदान में आदिवासी वैदिक और बौद्ध रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न कराए गए।समारोह में सांसद Bunty Vivek Sahu ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से अब आर्थिक अभाव किसी बेटी के विवाह में बाधा नहीं बनेगा। उन्होंने सभी नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकली बारात में सांसद सहित जनप्रतिनिधि बाराती बने। समारोह में नवविवाहित जोड़ों को 49-49 हजार रुपये के चेक भी वितरित किए गए युवक की संदिग्ध मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका अमरवाड़ा के ग्राम जुंगावानी में सड़क हादसे की आड़ में हत्या किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है।मृतक दुर्गेश वर्मा की माँ गुड्डी वर्मा ने कलेक्टर को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।परिजनों के अनुसार घटना वाली रात दुर्गेश ने फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट हुई है और जान को खतरा है।कुछ देर बाद राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि शरीर पर मिले गहरे घाव हादसे के नहीं बल्कि धारदार हथियार से हमले के निशान हैं।शिकायत में कमलेश वर्मा अखिलेश वर्मा समेत अन्य पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।पीड़ित परिवार ने टोल नाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। आबकारी विभाग ने मंगलवार सुबह शहर से लगे कुकड़ा जगत खजरी और ग्राम झंडा क्षेत्र में दबिश देकर 42 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए। पांढुर्णा कलेक्टर ने जनसुनवाई में 21 आवेदकों की समस्याएं सुनीं त्वरित निराकरण के दिए निर्देश पांढुर्णा में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने 21 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। आवेदनों में भूमि सीमांकन पीएम आवास भू-अधिकार पट्टा प्रमाण पत्र लाड़ली बहना योजना खसरा-नक्शा दुरुस्ती और मुआवजा संबंधी मामले शामिल रहे।कलेक्टर ने सभी प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे 169आवेदक साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने 169 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि सीमांकन राजस्व अभिलेख दुरुस्ती नामांतरण आवास पट्टा पीएम आवास व किसान सम्मान निधि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कई मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और कुछ को समय-सीमा बैठक में समीक्षा हेतु चिन्हांकित किया। घर में घुसकर हमला पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार परासिया तहसील के ग्राम डुड्डी में घर में घुसकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है लाठी-डंडों से हुई मारपीट में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर 8 आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की