Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-May-2026

भारी किराया देने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे यात्री बंद पड़े पंखे उज्जैन में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई से भडक़े कांग्रेसी पर्यटक स्थल ढूटी बांध शिव मंदिर मे अझात चोरो द्वारा सोने चांदी के पात्र की गई चोरी जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैण्ड के यात्री प्रतीक्षालय में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यात्रियों का भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में प्रतीक्षालय में लगे पंखे बंद पड़े हुए है। यात्रियों के लिए शीतल पेयजल की भी सुविधा नहीं है। बुजुर्ग महिलाएं व बच्चे गर्मी से परेशान हो रहे है। बसों में मनमानी किराया लेने के बाद भी यात्रियों को प्रतीक्षालय में ठंडी हवा व शीतल पेयजल भी नसीब नहीं हो रहा है। जबकि बसों से नगरपालिका द्वारा राशि वसूली जाती है। यात्री प्रतीक्षालय में गंदगी का भी अंबार है। लेकिन इस ओर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों के हक व अधिकार के लिए आवाज उठा रहे उज्जैन किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर जिला बदर की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। ११ मई सोमवार को प्रदेश किसान कांग्रेस के आव्हान पर जिला किसान कांग्रेस द्वारा स्थानीय कालीपुतली चौक में विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन स्थल पर तैनात दमकल कर्मियों ने अग्निशमन गैस का प्रयोग कर पुतला को जलाने से रोके जाने व पुलिस जवानों द्वारा पुतला छीनने का प्रयास किया गया। जिससे पुतला पूरी तरह से जल नहीं पाया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राटसिंह सरस्वार व किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुरू पटेल ने भाजपा सरकार पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज का वाजिम दाम दिये जाने व किसानों के अधिकार के लिए उज्जैन के किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा आवाज उठाई जा रही थी तो सत्ता पक्ष के दबाव में जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई कर दी। जिससे पूरे प्रदेश में कांग्रेसियों व किसानों में आक्रोश पनप रहा है। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल स्थित प्राचीन मंदिर मे बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र मे सनसनी फैला दी चोर मंदिर का ताला तोड़कर दान पत्र मे रखी नगदी एव मंदिर मे रखी नगदी एवं मंदिर मे रखे किमती सामान लेकर फरार हो गए घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणो ने दी जिसकी शिकायत संरपच लखन बघेल के द्वारा लामता थाने मे लिखित शिकायत की गई जिसकी जांच लामता पुलिस दारा की जा रही है स्थानीयलोगों एवं श्रधालु मे भारी आक्रोश देखा गया ग्रमीणे ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियो की गिरपतारीयो की मांग की है नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान और जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के स्वयंसेवकों ने मोती तालाब उद्यान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने नगर पालिका के सहयोग से पॉलिथीन और प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान तालाब के विभिन्न हिस्सों में पॉलिथीन के बड़े ढेर पाए गए जिन्हें स्वयंसेवकों ने साफ कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर बैंगलोर से पहुंचे प्रशिक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि निस्वार्थ सेवा से मन प्रसन्न रहता है और व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि योग ध्यान प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया जहां आंतरिक शुद्धि के माध्यम हैं वहीं पर्यावरण सेवा बाहरी स्वच्छता और संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिले के हट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसलेवाड़ा में मृत गाय को निजी कुएं में फेंके जाने की घटना प्रकाश में आई है। ।जानकारी के अनुसार ग्राम केसलेवाड़ा निवासी मोहनलाल पिता धनपाल पर आरोप है कि उन्होंने एक मृत गाय को फलेश्वर पिता गजलाल बिसेन के खेत स्थित निजी कुएं में फेंक दिया। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। गढ़ी थाना पुलिस ने शराब के अवैध परिवहन मामले में कार्यवाही करते हुए करीब 64 हजार रुपए मूल्य की 57 लीटर अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस को देख तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि बैहर क्षेत्र की ओर से शराब का अवैध परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। खुर्शीपार खजरा तिराहे में पुलिस ने जांच अभियान शुरु किया। इसी दौरान शराब तस्कर ने पुलिस को देखते ही पकड़े जाने के डर से वाहन को गांव के बाहर खेत में खड़ा करके फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। 29 दिन बाद जागी सांसद शराब दुकान का विरोध कर रही महिलाओं के धरना स्थल पहुंची उठे कई सवाल नगर के वार्ड क्रमांक 12 बूढ़ी में शराब दुकान के विरोध में पिछले 29 दिनों से धरना दे रही महिलाओं के बीच सोमवार 11 मई को सांसद के पहुंचने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। देर से हुई इस पहल को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।बूढ़ी में शराब दुकान के विरोध में महिलाएं 13 अप्रैल से लगातार धरना प्रदर्शन कर रही हैं। सोमवार को अचानक सांसद धरना स्थल पर पहुंचीं और महिलाओं से मुलाकात कर उनका समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने शराब दुकान को हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करवाने का आश्वासन भी दिया।हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल सांसद की देरी से सक्रियता को लेकर उठ रहा है। बताया जा रहा है कि अप्रैल माह में ही सांसद बालाघाट शहर में एक ज्वेलर्स दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुई थीं लेकिन उस दौरान धरना दे रही महिलाओं से मिलने नहीं पहुंचीं। महिलाओं ने सांसद के आश्वासन का स्वागत तो किया है लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक शराब दुकान हटाने को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा।