Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-May-2026

राशन व्यवस्था लड़खड़ाई कई केंद्रों पर उपभोक्ताओं को करना पड़ा इंतजार जनसुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए निर्देश कुत्तों के झुंड के हमले में काले हिरण की मौत खेत में उगा रखी थी गांजे की फसल 12 किलो गांजा जब्त शहर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की रफ्तार धीमी पड़ने से बड़ी संख्या में राशन कार्डधारक परेशान हैं। कई राशन दुकानों पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं होने से हितग्राहियों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सुबह से ही केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ जुट रही है लेकिन पर्याप्त स्टॉक नहीं होने के कारण वितरण प्रभावित हो रहा है।जानकारी के मुताबिक जिले में मई-जून माह के राशन वितरण की प्रक्रिया जारी है और अधिकांश दुकानों तक सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। इसके बावजूद शहर के कुछ केंद्रों पर स्टॉक समाप्त होने से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही। संबंधित विभाग का कहना है कि जिन दुकानों में सामग्री खत्म हुई है वहां दोबारा आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द आपूर्ति बहाल होने के बाद सभी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल लोग व्यवस्था सुचारू होने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय की तर्ज पर प्रत्येक मंगलवार अनुभाग स्तर पर भी गंभीरता से जनसुनवाई आयोजित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय स्तर पर शिकायतों का निराकरण नहीं होने से ही मामले जिला स्तर तक पहुंचते हैं जिसकी अब नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।बैठक में अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी रखने श्रमिकों के लिए कार्यस्थलों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा डेंगू-चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए प्री-मानसून तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दिए। पांढुर्णा प्रवास के दौरान ऊर्जा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कलमगांव मंडी में प्रस्तावित जिला अस्पताल स्थल निर्माणाधीन नवीन कलेक्टर कार्यालय एसपी कार्यालय तथा पुलिस लाइन परिसर का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल बनने से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी जबकि नए प्रशासनिक भवनों और पुलिस अधोसंरचना से नागरिकों को सुगम सेवाएं मिलेंगी और कानून-व्यवस्था मजबूत होगी। चौरई वन परिक्षेत्र के ग्राम कपूर्दा में सोमवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने एक काले हिरण पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हिरण ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत हिरण को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अमरवाड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम लाटगांव में एक खेत पर दबिश देकर 12 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस ने खेत में अवैध रूप से गांजे की फसल उगाने वाले आरोपी ध्यानसी उइके (42) को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। विकास कार्यों की समीक्षा स्वास्थ्य-सिंचाई योजनाओं को मिलेगी गति पांढुर्णा में रविवार को ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक नगर पालिका परिषद सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जामसांवली हनुमान लोक परियोजना का लोकार्पण हो चुका है। जिला अस्पताल के लिए दो डायलिसिस मशीनें प्राप्त हो चुकी हैं तथा ब्लड बैंक स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जबैठक में बताया गया कि जिले में 39 सिंचाई योजनाओं से वर्तमान में सिंचाई हो रही है जबकि छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना से 89 हजार हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित होगा। प्रभावित किसानों को विशेष मुआवजा पैकेज का लाभ मिलेगा। दो कॉलोनियां अवैध घोषित FIR की तैयारी नगर निगम ने खापाभाट क्षेत्र में विकसित दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जांच में सामने आया कि राजेश कुमार उइके और सेवकराम ने बिना कॉलोनाइजर पंजीयन डायवर्सन और विकास अनुमति के भूखंडों का विक्रय कर कॉलोनियां विकसित कीं। नोटिस जारी होने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर दोनों कॉलोनियों को अवैध घोषित कर दिया गया है। अब संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई डंपर-ट्रक जब्त छिंदवाड़ा में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चौरई बायपास से गिट्टी से भरा एक डंपर और तामिया क्षेत्र से बिना वैध रॉयल्टी कोयला परिवहन कर रहे ट्रक को जब्त किया। दोनों वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखा गया है। जल संकट पर कांग्रेस का हंगामा नपा में तालाबंदी कर जलाया सरकार का पुतला परासिया में भीषण जल संकट को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को रैली निकालकर नगर पालिका में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नपा में तालाबंदी कर मध्य प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। विधायक सोहन वाल्मीकि ने पानी की समस्या में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को 12-13 दिन में पानी मिल रहा है। आंदोलन के बाद सीएमओ योगेश बट्टी ने एक सप्ताह में टैंकरों से पानी सप्लाई का आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। वहीं वार्ड 19 और 20 के नागरिकों ने पानी की मांग को लेकर एक घंटे चक्काजाम भी किया। सरकार देगी फ्री ट्रेनिंग युवाओं को नौकरी का मौका मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 के तहत युवाओं को सेना अर्धसैनिक बल पुलिस होमगार्ड और निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए 45 दिवसीय निःशुल्क आवासीय फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। योजना में 12वीं की मेरिट के आधार पर 100 बालक और 100 बालिकाओं का चयन होगा। प्रशिक्षण के दौरान रहने-खाने की व्यवस्था के साथ आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। हिन्दी प्रचारिणी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न हिन्दी प्रचारिणी समिति की वार्षिक आमसभा समिति के सभागार कक्ष में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने समिति की उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। महामंत्री श्यामसुंदर चांडक ने वर्ष 2024-26 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वहीं कोषाध्यक्ष प्रकाश साव ने आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा। शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी की साधारण सभा संपन्न शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी की साधारण सभा अध्यक्ष सतीश गोंडाने की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मेधावी छात्र सम्मान करियर गाइडेंस पौधारोपण एवं ग्रामीण सहायता कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान मोहित सूर्यवंशी को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार अमरवाड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सकरवाड़ा डेम रोड पर घेराबंदी कर एक युवक को 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी बालकृष्ण वर्मा उर्फ बल्लू निवासी चंदनगांव के कब्जे से करीब 6 हजार रुपये की शराब और मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।