Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-May-2026

सूदखोर गिरफ्तार-कोरे चेक बैंक भूमि संबंधी दस्तावेज जब्त 48 घंटे में अंधे हत्याकांड का खुलासा प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह 5 आरोपी गिरफ्तार जिला कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त पदाधिकारी कार्यकताओं का शॉल भेंटकर किया सम्मान जिले के वारासिवनी में थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित सूदखोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील अरोरा पिछले 5-6 वर्षों से लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसा देकर मोटी रकम वसूल रहा था। पुलिस ने उसके पास से 153 कोरे चेक 15 भूमि रजिस्ट्री दस्तावेज 22 कोरे स्टांप पेपर ऋण पुस्तिकाएं और एक चार पहिया वाहन जब्त किया है। सुनील अरोरा ने बताया कि आरोपी को पहले 6 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी जिसके बाद फिर 4 दिन की रिमांड मांगी गई है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आदिवासियों की जमीन कम दाम में खरीदकर उनके नाम पर रजिस्ट्री करवाता और बाद में महंगे दामों में बेच देता था। मामले में अब तक 10 पीड़ित सामने आए हैं। पुलिस जांच जारी है। बालाघाट जिले के Ram Payli थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अंधे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर शव को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी। एसपी Aditya Mishra ने बताया कि 6 मई को ग्राम गर्राबोडी के जंगल मार्ग में तरुण लिल्हारे (23) निवासी खैरलांजी का शव संदिग्ध हालत में मिला था। शव के पास टूटा मोबाइल फटे कपड़े और चप्पल बरामद हुए थे। जांच में पता चला कि तरुण का एक युवती से प्रेम संबंध था जिसकी शादी कहीं और तय होने से विवाद चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और वीडियोग्राफी के आधार पर वेदप्रकाश हरिप्रकाश दिलीप कमलकिशोर और योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह ८ मई शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय उइके अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव वपूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा बिसेन सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रमुख अतिथियों के हस्ते जिला कांग्रेस कमेटी की नव-गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में एकजुटता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को महत्व देती रही है। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश की निर्धारित समय-सारणी के अनुसार शासकीय महाविद्यालय लामता में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्राचार्य सुंदरलाल बिसेन के मार्गदर्शन और प्रवेश नोडल प्रभारी डॉ. डुलेश्वरी टेम्भरे के निर्देशन में प्रवेश कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। प्राचार्य ने बताया कि स्नातक स्तर पर ऑनलाइन पंजीयन 1 मई से तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 2 मई 2026 से प्रारंभ हो चुका है। महाविद्यालय में कला विज्ञान कंप्यूटर विज्ञान फोर्थ ईयर ऑनर्स सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जा रहे हैं। स्नातक के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 2 से 16 मई तक चलेगी जबकि सीट आवंटन 20 मई को होगा। शुल्क भुगतान 20 से 26 मई तक किया जाएगा। वहीं स्नातकोत्तर के दस्तावेज सत्यापन 4 से 16 मई तक होंगे। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरीय क्षेत्र के गंगानगर बूढ़ी निवासी एक महिला के गुम हो जाने पर शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा गंभीरता नहीं दिखाने पर महिला के पति ने ८ मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गुम पत्नि की पतासाजी व जांच कार्रवाई में तेजी लाने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर गुहार लगाई है। पीडि़त युवक विजय मलघाटी ने बताया कि ५ मई को दोपहर करीब १ बजे पत्नि बरखा को लेकर केवाईसी कराने युनियन बैंक लेकर गया था। पत्नि को बैंक में छोडक़र अपने कुछ काम से चला गया था। लेकिन केवाईसी नहीं होने पर पत्नि ने फोन कर बस स्टैण्ड स्थित कैफे जाना बताया। इसके बाद दोपहर करीब २.३० बजे से पत्नि का मोबाईल बंद बता रहा था और वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची। इसके बाद पतासाजी करने पर कोई जानकारी नहीं मिलने से थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने एसपी से गुहार लगाई है वे उनकी गुम पत्नि को पतासाजी करने की कार्यवाही में तेजी लाते हुए पत्नि को खोज निकाले। लोक निर्माण विभाग भवन में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन यंत्री केके सिंगारे पर पद का दुरुपयोग कर ठेकेदारों से कमीशन मांगने और भुगतान रोककर आर्थिक दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। ठेकेदारों का कहना है कि भुगतान के बदले अवैध राशि मांगी जा रही है और विरोध करने पर अनुबंध निरस्त करने व ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी जा रही है। मामला अब उच्च स्तर तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को सिविल कांट्रेक्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से चर्चा इस मामले में पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के भवन विंग में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन यंत्री केके सिंगारे अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर ठेकेदारों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। ठेकेदारों का कहना है कि कार्य पूर्ण करने के बाद भी उनका भुगतान रोक लिया जाता है और कमीशन की मांग की जाती है।