Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
08-May-2026

सुप्रीम कोर्ट बोला- मंत्री शाह को ऐसे कमेंट्स की आदत सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अभियोजन स्वीकृति देने में हो रही देरी पर राज्य सरकार को फटकार लगाई। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने कड़े शब्दों में कहा- Enough is enough (बस बहुत हुआ) अब हमारे आदेश का पालन कीजिए। सुनवाई के दौरान जब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि शायद उनके बयान को गलत समझा गया और वे महिला अधिकारी की प्रशंसा करना चाहते थे तो सीजेआई सूर्यकांत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा- यह सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण नहीं बल्कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। एक राजनेता के तौर पर उन्हें अच्छी तरह पता है कि किसी महिला अधिकारी की प्रशंसा कैसे की जाती है। कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट का हवाला देते हुए टिप्पणी की कि मंत्री को इस तरह के कमेंट करने की आदत है। मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया का पहला प्रवचन मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रहीं हर्षा रिछारिया ने संन्यास लेने के एक माह के भीतर ही प्रवचन की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को उज्जैन से करीब 22 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुरा गांव से उन्होंने अपने प्रवचन की शुरुआत की। यहां 108 कुंडीय यज्ञ के दौरान उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से करीब डेढ़ घंटे तक देवी शक्ति माता सती और 52 शक्तिपीठों का महत्व बताया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनका प्रवचन सुनने पहुंचे। तिरुपति में हुई पंचायत मंत्री के बेटे की शादी मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल सिंह पटेल की शादी गुरुवार को बेहद सादे समारोह में हुई। आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध देवस्थान तिरुपति बालाजी मंदिर में शादी की रस्में संपन्न हुईं।विवाह समारोह में चुनिंदा नेता रिश्तेदार और परिजन मौजूद थे। सीएम डॉ. मोहन यादव भी गुरुवार को तिरुपति पहुंचे और वर-वधु को आशीर्वाद दिया। विधायक सप्रे का ऑफर- 300 करोड़ दिलाओ कांग्रेस में रहूंगी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद भाजपा के मंचों पर नजर आने वाली सप्रे विधायक निर्मला सप्रे ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। सप्रे ने कहा- उमंग सिंघार बीना को जिला बनवा दें। विकास कार्यों के लिए 300 करोड़ रुपए दिला दें तो वह उनके साथ रहने को तैयार हैं। जो जिला बनाएगा हम उनके साथ हैं। 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने बिजली चमकने और आंधी के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। खुले मैदान में होने पर तुरंत किसी पक्के मकान की शरण लें। बेमौसम हो रही इस बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है।फिलहाल एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) मध्य प्रदेश के बीचो-बीच एक्टिव है तो दूसरा ऊपरी हिस्से में है। एक ट्रफ भी पूर्वी हिस्से से गुजर रही है। 10 मई से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 2 दिन तक कुछ जिलों में बारिश और आंधी चलने के आसार हैं। वहीं 10 और 11 मई को पूरे प्रदेश में गर्मी पड़ेगी।