Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
05-May-2026

​मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर दो अलग पक्ष सामने आ रहे हैं। एक ओर खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कहना है कि उपार्जन का काम बिना किसी शिकायत के सुचारू रूप से चल रहा है और किसानों को 6490 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। किसानों की सुविधा के लिए तौल का समय भी रात 10 बजे तक बढ़ाया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 93 गोदामों में पुराने गेहूं को नई बोरियों में भरने जैसी धांधली की जांच शुरू हो गई है। मंत्री जहां सब ठीक बता रहे हैं वहीं मीडिया रिपोर्ट व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रही है।