Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
05-May-2026

#OmJain #MPHousingBoard #BhopalNews #MPPolitics #BJP #PoliticalUpdate #BreakingNews #PowerShow #VictoryRally #Leadership #MohanYadav #OrganizationStrength एमपी हाउसिंग बोर्ड के नए बॉस बने ओम जैन शक्ति प्रदर्शन के साथ संभाला पदभार ​भोपाल। मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियों के बीच ओम जैन ने आज एमपी हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर बीजेपी कार्यालय से हाउसिंग बोर्ड ऑफिस तक एक भव्य विजय रैली निकाली गई जिसमें कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा। ​पदभार ग्रहण करने के बाद जैन ने मुख्यमंत्री और संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने साफ किया कि उनकी प्राथमिकता बोर्ड की कार्यप्रणाली को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। इस नियुक्ति को आगामी चुनावों से पहले संगठन की जमावट के रूप में देखा जा रहा है।