Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
05-May-2026

झालमुड़ी पॉलिटिक्स और बरगी हादसे पर मंत्री धर्मेंद्र लोधी का बड़ा बयान। ममता की हार पर कसा तंज जबलपुर के बरगी हादसे पर दुख जताते हुए पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने स्पष्ट किया कि क्रूज संचालन नियमों के तहत था फिर भी मुख्यमंत्री द्वारा गठित चार सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और अब प्रदेश में फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना क्रूज नहीं चलेंगे। वहीं बंगाल चुनाव परिणामों पर झालमुड़ी पॉलिटिक्स का जिक्र करते हुए लोधी ने कहा कि ममता बनर्जी की हार का मुख्य कारण मुस्लिम तुष्टिकरण है। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए इसे जनता के दर्द की जीत बताया। #DharmendraLodhi #PoliticalStatement #BJP #MamtaBanerjee #WestBengalElection #ModiLeadership #AmitShah #IndianPolitics