Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
04-May-2026

ममता को मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं! भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा का जश्न वंदना जाचक ने कहा- खत्म हुआ जंगलराज​पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में भाजपा की 195 सीटों पर ऐतिहासिक बढ़त से भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में भारी उत्साह है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना जाचक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाने गाकर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।​EMS TV से विशेष बातचीत में वंदना जाचक ने तीखा तंज कसते हुए कहा मोदी जी झालमुरी खा रहे थे ममता दीदी को मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं? उन्होंने जोर देकर कहा कि बंगाल में अब ममता बनर्जी का जंगलराज समाप्त हो गया है। जाचक के अनुसार भाजपा सरकार आने से वहां महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर 100% लगाम लगेगी और सुरक्षा का नया सवेरा होगा। hastag#BengalElectionResults