Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
03-May-2026

बारिश में भीगा गरीबों का गेहूं रेलवे स्टेशन पर लापरवाही उजागर १७ मई को महान् तपस्वी महायोगी श्री दादागुरू जी का श्री विष्णुधाम हीरापुर आगमन जिले के 8 केंद्रों पर आयोजित हुई नीट परीक्षा जिले में शनिवार को आई आंधी-तूफान और तेज बारिश ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया वहीं रेलवे स्टेशन परिसर में रखा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गेहूं भी भीग गया। घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विदिशा से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को वितरण के लिए करीब 600 क्विंटल गेहूं की खेप बालाघाट पहुंची थी। यह गेहूं रेलवे स्टेशन परिसर में रखा गया था जो पिछले तीन दिनों से शेड के बाहर खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ था। बारिश से भीगने के बाद रविवार को उक्त गेहूं का परिवहन कर उसे वेयर हाउस में भंडारित कर दिया गया। प्रभारी जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम हरिश पुरी के अनुसार बारिश की आशंका के चलते बोरियों को तिरपाल से ढका गया था लेकिन तेज आंधी के कारण तिरपाल उड़ गई। उनके अनुसार लगभग 60-70 बोरियों का सामने का हिस्सा ही भीगा है जबकि शेष गेहूं सुरक्षित है। नवेगांव थाना क्षेत्र में शनिवार को आए आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। ग्राम कोसमी के वार्ड नंबर 17 निवासी रेखु बसेने के घर में शनिवार को एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था जिसमें रिश्तेदार शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान आंधी-तूफान के चलते सीमेंट शीट का बना पलवा अचानक गिर गया। घटना मेेंं राजवंती लिल्हारे निवासी पेंड्ररई अंजनी बाई लिल्हारे निवासी कोसमी और एक अन्य घायल हो गए थे। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां अंजनी बाई लिल्हारे की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया बेमौसम बारिश के बीच गेहूं उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश जिले में समर्थन मूल्य पर जारी गेहूं खरीदी के बीच बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शनिवार की देर शाम लालबर्रा स्थित उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर खरीदी गई गेहूं की सुरक्षा एवं किसानों की सुविधाओं को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए।जिले के 13 केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर गेहूं तथा 8 केन्द्रों में चना खरीदी का कार्य संचालित किया जा रहा है। सीईओ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट अभिनव सिंह बघेल ने लालबर्रा स्थित वृहत्ता सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित शासकीय गोदाम में चल रहे गेहूं उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। मां नर्मदा के भाव से प्रेरित धर्म जागरण महाअभियान के तहत सिद्धपीठ विष्णुधाम मंदिर हीरापुर भरवेली में १७ मई को महा धर्मसभा व महासंकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादागुरू जी का आगमन हो रहा है। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां की जा रही है। इस संबंध में आयोजन समिति के पदाधिकारी किरण भाई त्रिवेदी ने बताया कि श्री विष्णुधाम हीरापुर में विश्व की २०५ फीट ऊंची दिव्य श्री हनुमान प्रतिमा एवं भव्य मंदिर निर्माण किया जा रहा है। इस संकल्प को पूर्ण करने एक नई आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के लिए अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरू का विष्णुधाम मंदिर हीरापुर आगमन हो रहा है। ये श्री दादागुरू का बालाघाट जिले में प्रथम आगमन होगा। उन्होंने बताया कि १७ मई को शाम ४ बजे से महासंकल्प यात्रा विश्वकर्मा मंदिर आंवलाझरी से प्रारंभ होगी व शाम ७ बजे से रात ८ बजे तक विष्णुधाम मंदिर हीरापुर में संत प्रवचन व सनातन जागरण का संदेश होगा। जिले में 3 मई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर हजारों विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। नीट परीक्षा के लिए कुल 3028 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समयानुसार सुबह 11 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य किया गया था। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। जिला स्तरीय समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा सभी 8 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया था। रविवार को सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा निगरानी और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया जिससे कहीं से भी अव्यवस्था की खबर नहीं मिली शहर मुख्यालय से सटी मॉयल नगरी भरवेली के हीरापुर क्षेत्र में २८ मई की सुबह नाबालिक छात्रा की घर के समीप ही नाला के रैलिंग में फंदे पर लटकी संदिग्ध मिली लाश का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। रविवार को पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने इस संबंध में सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज में मृतिका को दो युवकों द्वारा रात में बाईक में ले जाते हुए दिखाई देने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया है। पोस्टमार्टम के समय विडियोग्राफी नहीं की गई न ही अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में परिजनों को जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से जांच नहीं करती है तो जनता का कानून व्यवस्था से विश्वास उठ सकता है। इस दौरान मृतिका के माता-पिता व अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।