Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-May-2026

पुलिस कंट्रोल रूम में लगी आग बच गया सीसीटीवी रूम 15 साल पहले बेची गई नाबालिग बरामद आशा कार्यकर्ता गिरफ्तार काले हिरण का शिकार मांस काटते 3 आरोपी गिरफ्तार एक फरार बेटियां बनीं चैंपियन नेशनल के लिए चयन कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच नीट यूजी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न शहर के पुलिस लाइन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक आग लग गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने से कंट्रोल रूम में रखे कुछ पुराने रिकॉर्ड जलकर नष्ट हो गए। हालांकि समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र में पुलिस ने ‘मुस्कान अभियान’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15 साल पहले लापता हुई युवती को बरामद किया है। जांच में सामने आया कि गांव की आशा कार्यकर्ता रेखा मरकाम ने नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर दतिया में दो लाख रुपये में बेच दिया था।बताया जा रहा है कि खरीदार ने युवती को बंधक बनाकर वर्षों तक उसका शोषण किया जिससे उसके दो बच्चे भी हुए। वर्ष 2018 में आरोपी की मौत के बाद पीड़िता बच्चों के साथ गुजरात में मजदूरी कर जीवन यापन करती रही और अब अपने घर का पता तलाशते हुए वापस लौटी।मामले में पुलिस ने आरोपी आशा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस गंभीर मामले में पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले के चौरई वन परिक्षेत्र के ग्राम सागर (कुंडा) में काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। खेत में शिकार करने के बाद उसका मांस काटते तीन आरोपियों को वन विभाग की टीम ने मौके से गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही रेंजर वंदना पाल के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की गिरफ्तार आरोपियों में राधेश्याम यादव सुमेरी यादव और रत्नेश यादव शामिल है गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया भाजपा सरकार में लापरवाही से हो रहे हादसे अब स्थाई रूप ले चुके: नकुलनाथ जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने बरगी डैम क्रूज हादसे को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही दुर्घटनाएं सरकारी लापरवाही का परिणाम हैं। बरगी डैम में क्रूज डूबने से हुई 13 लोगों की मौत को उन्होंने सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए इसे प्रशासनिक विफलता बताया। नकुलनाथ ने कहा कि मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बावजूद क्रूज संचालन की अनुमति देना सुरक्षा मानकों की अनदेखी और बिना लाइफ जैकेट यात्रियों को सवार करना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।उन्होंने पूर्व में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत सड़क हादसे और अन्य दुर्घटनाएं सरकार की लापरवाही का प्रमाण हैं। शहर की बालिका बास्केटबॉल टीम ने जबलपुर में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया। टीम ने पहली बार वेस्ट जोन रीजनल में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया साथ ही खिलाड़ियों का चयन नेशनल स्तर के लिए हुआ है।इस उपलब्धि पर सांसद बंटी विवेक साहू ने खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस सफलता में जिला बास्केटबॉल संघ कोचों और प्रबंधन की अहम भूमिका रही। शहरमेरविवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा 8 केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कुल 4143 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3982 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम किए गए थे। सिटी कोऑर्डिनेटर हरिप्रसाद धारकर ने कलेक्टर हरेंद्र नारायन और एसपी अजय पांडेय के मार्गदर्शन की सराहना की। प्रशासन और पुलिस के समन्वय से परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। आग का कहर : 20 मकान जलकर खाक पांढुर्णा जिले के सौसर तहसील अंतर्गत दबनी टोला में शनिवार शाम आगजनी की बड़ी घटना हुई। खेत के कचरे से उठी चिंगारी तेज आंधी के चलते फैल गई जिससे 20 मकान जलकर राख हो गए और 12 पालतू पशुओं की मौत हो गई। आग पर काबू पाने के लिए 7 फायर ब्रिगेड ने करीब 3 घंटे तक मशक्कत की। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जिला जेल में 600 से अधिक बंदियों बताया योग का महत्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 50 दिवस पूर्व “योग महोत्सव 2026” के तहत जिला जेल में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 600 से अधिक बंदियों को योग के महत्व योगासन प्राणायाम एवं ध्यान की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक डॉ. पवन नेमा ने अभ्यास कराया और नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आयुष विभाग एवं जेल प्रबंधन का सहयोग रहा तथा अंत में सभी को योग करने का संकल्प दिलाया गया। कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा शहर के श्रीवास्तव कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ।प्रथम दिवस पर सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।दोपहर में कथावाचक पं. आचार्य अमित शास्त्री ने व्यासपीठ से कथा महात्म्य का वर्णन किया।उन्होंने धुंधकारी प्रसंग के माध्यम से कथा श्रवण के महत्व को बताया।साथ ही भक्तों को नियम और अनुशासन का पालन करने की सीख दी।साथ ही समझाया कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण आत्मा को शांति और मोक्ष का मार्ग प्रदान करता है। इनर व्हील क्लब ने गौशाला में किया सेवा कार्य इनर व्हील क्लब द्वार चंदन गांव गौ शाला में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान गायों को हरा चारा सब्जियां व गुड़ खिलाया गया तथागौशाला कर्मचारियों को नाश्ता गमछा व कैप वितरित किए गए।क्लब सदस्यों ने पक्षियों के लिए पानी के पात्र भी दिए और सेवा भावना का संदेश दियाकार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। 60% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्रों का गायत्री परिवार ने क्या सम्मान अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा इंदिरा गांधी मैदान स्थित टीटी हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 8वीं से 12वीं तक के 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में योग शिक्षिका पूनम महोरे सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पूनम महोरे ने कहा कि हर छात्र का प्रयास महत्वपूर्ण होता है और 60% अंक भी कड़ी मेहनत का परिणाम हैं।