Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-May-2026

भोपाल के मानस भवन इलाके से बस्ती हटाई जा रही पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग राजधानी भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन की बस्ती हटाने की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी है और आवाजाही रोक दी गई है।कार्रवाई के विरोध में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी सहित कई कांग्रेस नेता धरने पर बैठे हैं। एक युवक टावर पर चढ़ गया जिसे पुलिस ने समझाकर उतार लिया।रहवासियों ने घरों में ताला लगाकर सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी है। यहां 27 परिवारों को हटाकर भौंरी कलखेड़ा और मालीखेड़ी में शिफ्ट किया जाना है। करीब 70 साल पुरानी इस बस्ती को हटाने के लिए 95 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। राज की जमानत खारिज बाकी आरोपियों ने भी लगाई अर्जी शिलॉन्ग की अदालत ने शुक्रवार को इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी राज कुशवाहा की जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं सोनम को मिली जमानत को आधार बनाकर जेल में बंद अन्य आरोपी विशाल चौहान आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत ने भी कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दायर कर दिया है। प्रदेश में क्रूज संचालन बंद जांच कमेटी बनी प्रदेश के जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। तीन बच्चों समेत 4 लोग अभी भी लापता हैं जिनका शुक्रवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका था।हादसे के बाद प्रशासन ने प्रदेशभर में क्रूज संचालन पर रोक लगा दी है। क्रूज पायलट हेल्पर और टिकट काउंटर प्रभारी समेत तीन लोगों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस मामले में दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। महावीर जन्म कल्याणक विवाद- 15 दिन में क्षतिपूर्ति की मांग इंदौर में महावीर जन्म कल्याणक के मौके पर आयोजित नवकारसी कार्यक्रम से जुड़े विवाद में 50 लाख रुपए का मानहानि का नोटिस भेजा है।नोटिस में श्वेताम्बर जैन महासंघ न्यास के पदाधिकारियों पर अधिकारिक लेटरहेड के दुरुपयोग मानहानिकारक टिप्पणियां प्रकाशित करने और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह नोटिस नाकोड़ा जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय जैन की ओर से एडवोकेट राजेश जोशी के माध्यम से दिया है। आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर के बीच आंधी-बारिश होने के साथ ओले भी गिर रहे हैं। 2 दिन से प्रदेश के आधे से ज्यादा जिले प्रभावित हैं। IMD (मौसम केंद्र) ने शनिवार को ग्वालियर समेत 21 जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।