Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
02-May-2026

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के विधानसभा क्षेत्र इछावर के अंतर्गत आने वाले बिलकिसगंज क्षेत्र से सरकारी सिस्टम और वेयरहाउस प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ के मेसर्स भवानी वेयरहाउस (किशनपुरा) में उपार्जन केंद्र पर खुले में रखा हजारों क्विंटल गेहूं असुरक्षित प्रबंधन के कारण खराब हो रहा है ​वेयरहाउस मालिक की लापरवाही का आलम यह है कि समर्थन मूल्य पर खरीदा गया गेहूं समय रहते सुरक्षित स्थानों या गोदामों के भीतर नहीं पहुंचाया गया। वर्तमान में गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है जिससे इसकी गुणवत्ता पूरी तरह नष्ट हो रही है। परिवहन में देरी और वेयरहाउस प्रबंधन की शिथिलता ने शासन के अन्न सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है