Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
01-May-2026

सीहोर: जबलपुर हादसे से भी सबक नहीं ले रहा जिला प्रशासन #sehorewale #sehorenews #mpnews सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम बाबरी घाट पर नाव संचालन में भारी लापरवाही सामने आ रही है। हाल ही में जबलपुर के बरगी बांध हादसे के बावजूद प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार घाट पर नावों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है जिससे ओवरलोडिंग की स्थिति बनी रहती है। इतना ही नहीं कई नावों पर ट्रैक्टर बाइक और अन्य भारी वाहन तक ले जाए जा रहे हैं जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। मौके पर लाइफ जैकेट अग्निशमन यंत्र और चेतावनी बोर्ड जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। आपात स्थिति के लिए गोताखोर या बचाव दल की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यात्रियों का कहना है कि यह स्थिति किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की