MP NEWS भीषण गर्मी के बीच अतिथि शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा | EMS TV #MPNews #BhopalProtest #TeacherProtest #GuestTeachers #MadhyaPradesh #सरकार_के_खिलाफ #वादा_खिलाफी #EducationCrisis #TeacherRights भीषण गर्मी के बीच अतिथि शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा अपनी लंबित मांगों और सरकार की वादाखिलाफी से नाराज प्रदेश भर के हजारों अतिथि शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने पूर्व में जो वादे किए थे वे आज तक कागजों से बाहर नहीं निकले हैं जिससे हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है । प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को कई वर्षों से बेहद कम मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उन्हें वह सम्मान और सुरक्षा नहीं मिली जिसके वे हकदार हैं। सरकार ने चुनावी समय में कई लुभावने वादे किए थे जिन्हें अब तक ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इसी वादाखिलाफी के विरोध में आज पूरे प्रदेश से शिक्षक अपनी आवाज बुलंद करने भोपाल पहुंचे हैं। अतिथि शिक्षकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं उनका संघर्ष जारी रहेगा।