Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-Apr-2026

वारासिवनी क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा का मशरूका जब्त नगरीय विकास के लिए 336 करोड़ के बजट पर परिषद की बैठक में हुई चर्चा रात्रिकालीन जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट की सिरमौर बनी लक्ष्य इलेवन वारासिवनी थाना अंतर्गत हुई विभिन्न चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोर गैंग को पकडक़र करीब दस वारदातों का खुलासा किया है। चोरों से करीब पच्चीस लाख रूपए के सोने-चांदी के जेवरात खाद्यान सहित अन्य मशरूका जब्त किया है। पुलिस ने बताया की चोरों द्वारा स्कार्पियो से रेकी कर सूने मकान गोदाम व खेतों से खाद्यान्न चोरी करते थे। चोरी का माल ढोने चार सौ सात मालवाहक वाहन का भी उपयोग किया गया है। चोरों को पकडऩे के लिए वारासिवनी कटंगी व रामपायली पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्रवाई के लिए छैह टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी व मशरूका बरामद करने व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना वारासिवनी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पकड़े गये आरोपियों में शहजाद उर्फ सज्जू अभय सहारे बादल मेश्राम राहुल भुरे सामीर खान सोनु नांदने ने पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का मशरूका भी बरामद किया गया है। बालाघाट नगर पालिका क्षेत्र में वर्ष दो हजार छब्बीस सत्ताईस के लिए प्रस्तावित तीन सौ छत्तीस करोड़ रुपये के बजट पर चर्चा को लेकर सोमवार को नगर पालिका सभागार में विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष भारती ठाकुर ने की जिसमें उपाध्यक्ष योगेश बिसेन नेता प्रतिपक्ष यंगराज कारो लिल्हारे सीएमओ बी.डी. कतरोलिया सांसद प्रतिनिधि सुशील वर्मा सहित पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान काफी गहमागहमी देखने को मिली जब पार्षदों ने बजट में गड़बड़ी के आरोप लगाए। पक्ष और विपक्ष दोनों के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क और नाली निर्माण कार्य में देरी गुणवत्ता की कमी और तकनीकी स्वीकृति (टीएस) न होने पर नाराजगी जताई। इंजीनियरों की कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर सवाल उठे। नगर पालिकाध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को निर्देश दिए कि लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मोतीतालाब में नौका विहार से होने वाली आय को लेकर भी पार्षदों ने सवाल खड़े किए। बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कृषि आदान विक्रेता संघ जिला बालाघाट के आह्वान पर सोमवार को जिलेभर के खाद बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक बंद रखा। इस दौरान व्यापारियों ने कृषि कानूनों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करते हुए प्रशासन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने के लिए ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों के अनुसार और मीडिया प्रभारी रवि सुलाखे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आंदोलन एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (।प्क्।) नई दिल्ली के समर्थन में किया गया। संगठन का कहना है कि लंबे समय से खाद बीज और कीटनाशक विक्रेताओं को कई व्यावसायिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन लगातार मांग उठाने के बावजूद समाधान नहीं हो पाया है। भारत माता सेवा समिति जिला बालाघाट के द्वारा जागपुर घाट मैदान में आयोजित रात्रि कालीन जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को लक्ष्य इलेवन व कोया किंग इलेवन के बीच खेला गया। इसमें लक्ष्य इलेवन के खिलाडिय़ों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर जीत अर्जित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। टूर्नामेंट में आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार पचास हजार रूपए व ट्राफी प्रदान की गई। उक्त टूर्नामेंट के आयोजन का यह प्रथम वर्ष था इसमें जिले की करीब चौबीस टीमों ने हिस्सा लिया था। करीब चार खिलाडिय़ों ने अपने खेल का जौहर दिखाया। वार्ड नंबर चोबीस इंदिरा नगर में स्थापित शराब दुकान को वहां के क्षेत्रीय रहवासियों के विरोध के चलते नवीन ठेका होने पर हटाकर वार्ड नंबर पच्चीस मोतीनगर में आईजी कार्यालय के समीप लाया गया था। शराब ठेकेदार द्वारा दुकान किराए पर लेकर सामान भी जमा लिया था व कर्मचारी बैठा दिया था। लेकिन जैसे ही स्थानीय रहवासियों को पता चला कि यहां शराब दुकान खोली जा रही है। पहले ही दिन से महिलाओं व रहवासियों ने दुकान के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया और प्रण लिया कि चाहे कुछ भी हो इस स्थान पर शराब दुकान नहीं खुलने देंगे। रात दिन यहां की महिलाएं दुकान के सामने डटी रही। हर दिन रात में भजन कीर्तन सुंदर काण्ड हनुमान चालीसा व अखंड रामायण का भी आयोजन किया गया। इस स्थल पर शहर की भजन मंडलियों द्वारा शराब दुकान हटाने विरोध कर रही महिलाओं के समर्थन पर भजन व सुंदरकाण्ड की बेहतरीन प्रस्तुति भी दी। महिलाओं व रहवासियों के करीब तीन सप्ताह तक चले इस आंदोलन को सफलता मिली। लालबर्रा तहसील में सोमवार को गौ माता की सेवा सम्मान और सुरक्षा को लेकर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभर में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा था जिसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार से गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ या ‘राष्ट्र धरोहर’ घोषित करने की मांग करना है। दोपहर करीब 1 बजे बड़ी संख्या में गौ भक्त तहसील कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। आयोजकों ने बताया कि पूज्य संतों के मार्गदर्शन में देश की 5400 तहसीलों में एक साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। लालबर्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने हस्ताक्षर और मिस्ड कॉल अभियान के जरिए भी जनसमर्थन जुटाया। बिरसा तहसील में सोमवार की शाम करीब मौसम ने अचानक करवट ली और तेज तूफान के साथ बारिश व हल्की ओलावृष्टि हुई। दिनभर की भीषण गर्मी से परेशान लोगों को इस बदलाव ने बड़ी राहत दी। तेज हवाओं ने कुछ देर के लिए जनजीवन को प्रभावित किया कई जगह पेड़ झूमते नजर आए और धूल भरी आंधी चली। इसके बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और वातावरण ठंडा हो गया। खेत-खलिहानों में भी इसका असर दिखा जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। कई स्थानों पर बच्चों और युवाओं ने मौसम का आनंद लिया। हालांकि तेज हवाओं से हल्की अव्यवस्था भी देखने को मिली लेकिन कुल मिलाकर यह मौसम बदलाव राहत भरा साबित हुआ। लामता तहसील में सोमवार को “गौ सम्मान अभियान” के तहत बड़ी संख्या में नागरिकों और व्यापारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। गांधी चौक से शुरू हुए इस अभियान में पहले ज्ञापन का पूजन किया गया इसके बाद लोग ज्ञापन सिर पर रखकर नारे लगाते हुए नगर भ्रमण करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां तहसीलदार की उपस्थिति में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम चार ज्ञापन सौंपे गए। अभियान के तहत लोगों ने हस्ताक्षर कर गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण की मांग की।