Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-Apr-2026

हज यात्रियों को छोड़कर लौट रही कार पेड़ से टकराई 3 की मौत शॉर्ट सर्किट से गुरैया सब्जी मंडी में भीषण आग खाद बीज विक्रेताओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन विकसित भारत 2047 के लिए ग्रामीण सशक्तिकरण जरूरी: सांसद बंटी विवेक साहू महिला आरक्षण के समर्थन में नारी शक्ति का प्रदर्शन विरोध के खिलाफ निकाली पदयात्रा मोहखेड़ थाना क्षेत्र के उमरानाला चौकी अंतर्गत ग्राम तंसरा में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। नागपुर से हज यात्रियों को विदा कर लौट रहा परिवार मवेशी को बचाने के प्रयास में हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीलगिरी के पेड़ से जा टकराई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मां व मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य महिला ने नागपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।घटना में चालक रमजान मंसूरी सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका निजी अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि परिवार हज पर जा रहे परिजनों को नागपुर छोड़कर लौट रहा था तभी रास्ते में अचानक मवेशी सामने आ गया और यह भीषण हादसा हो गया। छिंदवाड़ा की गुरैया सब्जी मंडी में देर शाम अचानक भीषण आग लग गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की चपेट में करीब 10 से 12 दुकानें आ गईं और लपटें तेजी से फैलने लगीं।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया।हालांकि इस घटना में व्यापारियों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जिले के खाद बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 27 अप्रैल को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान विक्रेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें रखीं।विक्रेताओं का कहना है कि लंबे समय से समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने उर्वरक कंपनियों द्वारा की जा रही जबरन प्रोडक्ट लिंकिंग पर रोक लगाने डीलर मार्जिन बढ़ाकर न्यूनतम 8 प्रतिशत करने और “साथी” पोर्टल में ग्रामीण विक्रेताओं को राहत देने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में न्यूकिलयर पावर प्रोजेक्ट लगाने को लेकर देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी से चर्चा की है। कमलनाथ ने कहा कि वर्षों से जो भूमि अनुपयोगी पड़ी थीउसे अब विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का समय आ गया है। इसी उद्देश्य से छिंदवाड़ा में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट को लेकर हमने गंभीरता से पहल की है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस संदर्भ में गौतम अडानी से सकारात्मक चर्चा हुई है ताकि क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सके। उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि छिंदवाड़ा को विकास के मॉडल के रूप में स्थापित किया जाए। यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो क्षेत्र के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। दिल्ली के गुलमोहर हॉल में नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित “ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फॉर विकसित भारत 2047” विषयक विशेष कार्यशाला में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए। कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग सहित अन्य वक्ताओं ने नीति विकास और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर अपने विचार रखे।सांसद साहू ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्रामीण भारत को सशक्त बनाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन शून्य कार्बन उत्सर्जन न्यूक्लियर एनर्जी और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। छिंदवाड़ा में महिला आरक्षण के समर्थन और विपक्ष के विरोध के खिलाफ भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में विशाल जनआक्रोश पदयात्रा निकाली गई। मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से फव्वारा चौक तक आयोजित इस पदयात्रा में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं युवतियों और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सम्मान अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई। वक्ताओं ने महिला आरक्षण को नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विपक्ष के रुख की आलोचना की। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व सांसद नकुलनाथ ने गेहूं खरीदी में अव्यवस्थाओं पर सरकार को घेरा पूर्व सांसद नकुलनाथ ने गेहूं खरीदी केन्द्रों पर अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि खरीदी के पहले दिन से ही प्रदेश सहित छिंदवाड़ा-पांढुर्ना में व्यवस्थाएं ध्वस्त रहीं जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।स्लॉट बुकिंग पोर्टल बंद और सर्वर डाउन जैसी समस्याओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।साथ ही कई केन्द्रों पर पेयजल व छांव जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बताया गया है। कुछ किसानों की उपज में खामियां बताकर खरीदी से इनकार करने पर भी सवाल उठाए गए।नकुलनाथ ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी और अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। संबल पंजीयन में देरी पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर खरीदी व्यवस्था संबल पंजीयन और उर्वरक वितरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चना-गेहूं उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त संसाधन और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने की बात कही।संबल योजना के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। वहीं अवैध उत्खननI और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।उर्वरक वितरण को लेकर कलेक्टर ने कहा कि किसान ई-टोकन बुक कर समय पर खाद प्राप्त करें जिसमें समितियां और कॉमन सर्विस सेंटर सहयोग करेंगे। तेंदुए ने किया गाय का शिकार पांढुरना जिले के ग्राम गढ़मऊ में एक गाय का शिकार तेंदुए द्वारा किए जाने का मामला सामने आया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रभु राम मुछाला ने बताया कि मधु कवड़ेति की 3-4 वर्ष की गाय जंगल किनारे चरते समय हमले का शिकार हुईघटनास्थल पर मिले पगमार्क के आधार पर तेंदुए की पुष्टि हुई है। वन विभाग ने पशु हानि का प्रकरण दर्ज कर ₹10000 मुआवजा देने की बात कही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और पशुधन की सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा पुलिस ने किया जब्त छिंदवाड़ा में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाना संचालक को महंगा पड़ गया। थाना देहात पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साउंड सिस्टम और पिकअप वाहन जब्त किया।बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल की रात रानी कोठी गुरैया क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजने की सूचना मिली थी।सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई की गई।डीजे संचालक विपुल शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस ने बीएनएस की धारा 285 और कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया है। 15 दुकानों में बिक रही थी अमानक पॉलिथीन नगर निगम की स्वच्छता टीम ने गांधी गंज क्षेत्र में अमानक एवं प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग के खिलाफ सघन अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 15 दुकानदारों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया जिनसे कुल ₹7400 का जुर्माना वसूला गया।स्वच्छता निरीक्षक रामबृक्ष यादव ने बताया कि शहर में पॉलिथीन प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। नगर निगम ने सभी व्यापारियों को चेतावनी दी है कि निर्धारित मानकों का पालन करें अन्यथा आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गौ सुरक्षा को लेकर ब्राह्मण समाज सख्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन छिंदवाड़ा में सर्व ब्राह्मण समाज ने गौ सुरक्षा को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने गौवंश के साथ हो रही घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है।ज्ञापन में कहा गया कि इन घटनाओं से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।प्रशासन से अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई और गौशालाओं की बेहतर व्यवस्था की मांग की गई। समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं तो होगी कार्रवाई-कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुपोषण मुक्ति मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण योजनाओं की समीक्षा की गई।कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की देखभाल पर जोर देते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। एएनसी पंजीकरण पोषण ट्रैकर और एनीमिया पंजीकरण की कमजोर प्रगति पर नाराजगी जताई गई।साथ ही रक्तदान शिविर आयोजित करने पांढुर्णा में ब्लड बैंक स्थापित करने अस्पतालों में स्वच्छता सुधारने और लंबित स्वास्थ्य सुविधाओं को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए गए। सड़क किनारे कब्जों से नगरनिगम ने हटाया अतिक्रमण छिंदवाड़ा नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर शहर में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एम.एल.बी. स्कूल गली से गुलाबरा मेन रोड तक सड़क किनारे किए गए कब्जे हटाए गए।इसके साथ ही परासिया रोड पर बीएसएनएल कार्यालय सत्कार तिराहा पंकज टॉकीज पूजा लॉज और परासिया चौक क्षेत्र में भी अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। निगम ने परासिया रोड से बस स्टैंड तक बनी गुमटियों को 24 घंटे में हटाने का अल्टीमेटम दिया है अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।