Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Apr-2026

स्कूल की शिक्षिका ही शिक्षकों के खिलाफ दीवार पर लिख रही थी अभद्र शब्द सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना को मिली नई रफ्तार 969 करोड़ का विशेष पैकेज मंजूर खरीदी केंद्रों में निकली अव्यवथाए जिम्मेदारों को थमाया नोटिस न्याय न मिलने पर अर्धनग्न अवस्था में कलेक्ट्रेट पहुंच बेटा महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री का फूंका पुतला शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में जब मर्यादा ही तार-तार होने लगे तो सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही एक गंभीर मामला जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत आने वाले तामिया के ग्राम सीताडोंगरी के शासकीय विद्यालय से सामने आया है जहां एक शिक्षिका पर स्कूल परिसर में अभद्र शब्द लिखने और अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। ग्रामवासियों द्वारा सहायक आयुक्त को दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार शिक्षिका सीमा दुबे पिछले करीब 75 दिनों से विद्यालय की दीवारों पर अश्लील एवं अभद्र शब्द लिख रही हैं। इतना ही नहीं उन पर ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ के साथ भी अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। पूर्व मुख्यमंत्री Kamal Nath ने मुख्यमंत्री Mohan Yadav को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना को पूर्व की तरह संचालित करने की मांग की है। उन्होंने योजना में लागू नई शर्तों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसे केवल बीपीएल परिवारों तक सीमित करना उचित नहीं है।कमलनाथ ने पत्र में उल्लेख किया कि कई आर्थिक रूप से कमजोर परिवार बीपीएल सूची में शामिल नहीं हैं जिससे उनकी बेटियां योजना के लाभ से वंचित हो रही हैं। इसके अलावा जिलों के लिए तय किए गए सीमित लक्ष्य पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने छिंदवाड़ा के लिए निर्धारित कम संख्या को बढ़ाने की मांग की है ताकि अधिक जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना के लिए 969 करोड़ रुपये के विशेष पुनर्वास पैकेज को प्रदेश मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई है। पहले स्वीकृत 840.80 करोड़ रुपये की राशि में करीब 128 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है जिससे डूब प्रभावित किसानों और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।सांसद ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से मुलाकात कर स्पेशल पैकेज की मांग उठाई थी जिसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया। परियोजना को केन-बेतवा नदी जोड़ योजना के समकक्ष पैकेज दिया गया है।परियोजना के तहत संगम-1 संगम-2 रामघाट बांध और पांढुर्णा में बेलेंसिंग रिजर्वायर बनाए जाएंगे। इससे छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के लगभग 1.90 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी और सैकड़ों गांवों को लाभ पहुंचेगा। साथ ही पेयजल औद्योगिक उपयोग और विद्युत उत्पादन के लिए भी जल उपलब्ध होगा। छिंदवाड़ा अपर कलेक्टर धीरेंद्र सिंह ने चौरई एवं चांद क्षेत्र के गेहूं-चना उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर तौल कांटों और मजदूरों की कमी के साथ किसानों के लिए पेयजल व छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाया गया।अपर कलेक्टर ने केंद्र प्रभारियों को तौल कांटों की संख्या बढ़ाने मजदूरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। कुछ केंद्रों पर हमालों की कमी के कारण खरीदी कार्य प्रभावित मिला जिस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रबंधकों व अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। छिंदवाड़ा में एक युवक ने न्याय न मिलने से परेशान होकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। तामिया तहसील के कुरसीढाना गांव निवासी प्रकाश उइके अपने पिता की मृत्यु के मुआवज़े के लिए पिछले 14 वर्षों से संघर्ष कर रहा है।प्रकाश का कहना है कि वर्ष 2012 में पिता की मौत के बाद न्यायालय ने 7.26 लाख रुपये मुआवज़ा तय किया था लेकिन अब तक केवल 25 हजार रुपये ही मिले हैं। कई बार शिकायत और कोर्ट के आदेशों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रकाश ने विरोध स्वरूप बिना कपड़ों के अर्धनग्न होकर तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। उसने प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने या दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर के निरीक्षण में विकास कार्यों की हुई समीक्षा जिले के कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने विकासखंड अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत छुई में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधा संवाद कर शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए और कई समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया।कलेक्टर ने नल-जल योजना के तहत बन रही पानी की टंकी और सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी वेनम की उपलब्धता जांची और पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। छिंदवाड़ा में महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन में कथित देरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। राजीव भवन से रैली निकालकर कार्यकर्ता ईएलसी चौक पहुंचे जहां प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार पर 33% महिला आरक्षण लागू करने में टालमटोल का आरोप लगाते हुए भाजपा की नीतियों को महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध भी चिंता का विषय हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहीं। टीसी जिस माह में फीस भी उसी माह तक—डीईओ बघेल अशासकीय विद्यालयों में फीस और टीसी को लेकर आ रही शिकायतों के बीच जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्राचार्यों की बैठक में कहा कि विद्यार्थियों को टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) जारी करते समय उसी माह तक की ही फीस ली जाए और अभिभावकों के आवेदन पर टीसी तत्काल प्रदान की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ न उठाना पड़े और व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे। अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी निगम ने जारी किए नोटिस शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने सिवनी रोड स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान चलाया। फायर अधिकारी अभिषेक दुबे के नेतृत्व में टीम ने फायर फाइटिंग सिस्टम अलार्म एक्सटिंग्विशर हाइड्रेंट और इमरजेंसी एग्जिट की जांच की। निरीक्षण में कई जगह सुरक्षा इंतजाम अधूरे पाए गए जिस पर जयदेव होटल एंड रिसॉर्ट और के एम होटल को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।फायर अधिकारी ने बताया कि नए प्रतिष्ठान शुरू करने से पहले फायर प्लान की स्वीकृति और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम बच्चों ने पेड़ों पर बांधे जल पात्र छिंदवाड़ा के बालाजी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त कलेक्टर के साथ सहभागिता की।बच्चों ने पक्षियों के लिए पेड़ों पर जल पात्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दियाकार्यक्रम में सतत जीवनशैली पर कार्यशाला प्रतियोगिताएं और जागरूकता अभियान चलाए गए।