Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Apr-2026

सरपंच पति पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार जनसुनवाई में पेट्रोल-माचिस लेकर पहुंची महिला आत्मदाह की दी चेतावनी संपत्ति विवाद में भाई बना हैवान छोटे भाई का गला रेतने का प्रयास पुलिस ने किया गिरफ्तार बालाघाट. जिले के हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहकाडीबर में शादी समारोह के दौरान हुए मामूली विवाद में सरपंच पति आतिश लिल्हारे पर प्राणघातक हमला करने के मामले में पुलिस 6 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पूर्व इसी मामले में 16 अप्रैल को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल की रात ग्राम कोहकाडीबर में एक शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सरपंच पति आतिश लिल्हारे पर प्राणघातक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हट्टा थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को 16 अप्रैल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लोहे की रॉड सहित अन्य हथियार जब्त किए थे। वहीं फरार 6 अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। 20 अप्रैल की रात दबिश देकर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को 21 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई। बालाघाट. कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हडक़ंप मच गया जब एक महिला पेट्रोल और माचिस लेकर पहुंच गई और आत्मदाह की धमकी देने लगी। लंबे समय से अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज महिला ने मीडिया के सामने अपनी व्यथा सुनाई जिसके बाद अधिकारी तत्काल बाहर आकर उससे बातचीत करने लगे। अधिकारियों ने बुधवार को जमीन का सीमांकन करने का आश्वासन दिया है।वारासिवनी क्षेत्र के सिकंद्रा निवासी नौशाद कुरैशी पिछले एक वर्ष से अपनी जमीन के सीमांकन को लेकर परेशान हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने कई बार जनसुनवाई में आवेदन दिया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई थी जिसे भी जबरन बंद करा दिया गया।महिला का आरोप है कि उनके पड़ोसी किशोर कटरे द्वारा बिना सीमांकन कराए मकान का निर्माण किया जा रहा है। इससे उनकी जमीन का हिस्सा प्रभावित हो रहा है जिसके चलते वह लगातार सीमांकन की मांग कर रही हैं। बालाघाट. जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरपिण्डकेपार में संपत्ति बंटवारे को लेकर बड़े भाई अजय भलावे ने अपने छोटे भाई अनिरुद्ध भलावे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गले पर वार से घायल अनिरुद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बालाघाट. ग्रामीण थाना नवेगांव अंतर्गत दुगलई समनापुर में एक 8 वर्षीय बालक की नाले में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूबकर से मौत हो गई। जिसकी सूचना थाना में मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर मृतक बालक दिव्यांश उर्फ मंगलवार पिता मोहन सिंह इनवाती निवासी ग्राम टाकाबर्रा लामता का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक दिव्यांश अपने मामा की बेटी की शादी में अपने माता-पिता व परिजनों के साथ 15 अप्रैल को मामा गांव ग्राम दुगलई आया हुआ था। बालाघाट. किरनापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलकत्ता सहित आसपास के कई गांवों में प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत प्रस्तावित सडक़ निर्माण का कार्य प्रारंभ होने के बाद रोके जाने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। सडक़ निर्माण में किसानों द्वारा अपनी भूमि होना बताकर अडंगा लगाया जा रहा है। इस समस्या का शीघ्र निराकरण कर सडक़ निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट जन सुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। इस दौरान ग्राम कलकत्ता न्यु बाम्बे देउटोला व कण्डरा पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि शासन की प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत ग्राम कलकत्ता से बोदालझोला एवं डाबरी तक ग्राम बिठली से गोदरी-बटकरी होते हुए पुन: कलकत्ता तक सडक़ निर्माण एवं डामरीकरण का कार्य स्वीकृत होकर प्रारंभ भी हो गई थी। लेकिन कुछ कृषकों द्वारा आपत्ति दर्ज कर निर्माण कार्य को अधूरे में बंद करा दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बालाघाट. भारतीय मजदूर संघ द्वारा 21 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत ठेका/आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किए जाने सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शासन द्वारा ठेका श्रमिकों के रूप में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती कर रही है। उनकी मेहनत व काम के अनुसार काफी कम वेतन दिया जा रहा है। आउटसोर्स कर्मचारी नियमित कर्मचारी से अधिक काम कर रहा है लेकिन काफी कम मानदेय देकर उनका शोषण किया जा रहा है। सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आज भारतीय मजदूर संघ पूरे देश में आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि समान कार्य समान वेतन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ठेका श्रमिकों के लिए ट्रांसफर नीति लागू नहीं होती लेकिन ठेका कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि शीघ्र मांगें पूरी नहीं होती तो पूरे भारत में बहुत बड़ा आंदोलन होगा जिसे सरकार संभाल नहीं पाएंगी