Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Apr-2026

आदिवासी नेता के घर इनकम टैक्स का छापा जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में करीब दो सैकड़ा बच्चे हुए शामिल राइस मिल संचालकों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर लगाया वसूली और धमकी का आरोप जिले में बे-नामी संपत्ति और जमीन खरीदी-बिक्री मामले में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी है। भोपाल और जबलपुर से आई आयकर टीम ने वारासिवनी के ग्राम तुमाड़ी में आदिवासी संयुक्त समाज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गणेश कुमरे के घर छापा मारा है पिछले दो दिनों से टीम दस्तावेजों की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है। कुमरे के साथ उनके कुछ सहयोगियों और व्यापारियों से भी पैसों के लेन-देन को लेकर पूछताछ की जा रही है। जमीन सौदों में गड़बड़ी और टैक्स चोरी के आरोपों की जांच की जा रही है हालांकि आयकर विभाग के अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। बजरंग दल द्वारा देश में बढ़ती जिहादी मानसिकता के खिलाफ १८ अप्रैल को स्थानीय कालीपुतली चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपस्थित बजरंगदल व विहिप के पदाधिकारियों सहित सनातनियों के द्वारा नारेबाजी करते हुए जिहादीयों का पुतला भी फूंका गया। लव जिहाद व धर्मान्तरण जैसे कृत्यों को रोकने के लिए कठोर केन्द्रीय कानून बनाए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर धरना स्थल पर ही नायब तहसीलदार मेडम को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम सावंगी के बांडाटोला निवासी ५५ वर्षीय प्रौढ़ की जहरीली वस्तु के सेवन करने से ईलाज दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी में मिलने पर पुलिस ने मृतक कन्हैयालाल पिता जानू उइके के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिए कटंगी थाना को भेजी जाएगी। मृतक के जहरीली वस्तु सेवन करने का कारण अज्ञात है। जिला कार्पोरेशन एसोसिएशन बालाघाट द्वारा शहर मुख्यालय स्थित मुलना स्टेडियम के कराटे हाल में १८ अप्रैल को जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता बालाघाट २०२६ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के करीब २०० बच्चों ने भाग लेकर अपनी कराटे का हुनर दिखाया। शनिवार आज से ही कराटे प्रशिक्षण कैम्प का भी शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से म.प्र कबड्डी संघ उपाध्यक्ष राजेश पाठक पाश्वेन्द्र पारधी डॉ. युवराज राहंगडाले देवेन्द्र चंदेल सहित अन्य उपस्थित रहे। इस संबंध में जिला कराटे संघ के अध्यक्ष तपेश असाटी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर जिले की टीम बनाई जा रही है। जो आगामी दिनों में आयोजित स्टेट चैम्पियनशिप में शामिल होगी। बालाघाट में राइस मिल संचालकों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं संचालकों का कहना है कि जांच और सैंपलिंग के नाम पर उनसे पैसे की मांग की जा रही है। पैसे नहीं देने पर मिल बंद कराने और कार्रवाई की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है मामले को लेकर सभी राइस मिल संचालक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। संचालकों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर वे अपनी मिल बंद करने को मजबूर होंगे।