तहसील परिसर में दलालों का कब्जा स्टॉम्प वेंडर से की मारपीट आदिवासी की जमीन कन्वर्जन मामले की आयोग ने शुरू की जांच अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर नाराज अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी जनगणना प्रशिक्षण से 7 कर्मी गायब प्रशासन ने जारी किया कारण बताओं नोटिस नरवाई की चिंगारी बनी तबाही किसान का घर जलकर खाक तहसील परिसर में लंबे समय से शासकीय कार्य कराने के लिए दलाल सक्रिय है इनके द्वारा आवेदकों का काम जल्द कराने का आश्वासन देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती है आए दिनों तहसील परिसर में आने वाले आवेदक यहां पर होने वाली लूट का शिकार होते हैं। शुक्रवार को एक बार फिर तहसील परिसर में उस वक्त माहौल गरमा गया जब यहां पर एक दलाल ने बुजुर्ग स्टाम्प वेंडर के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद परिसर में मौजूद जब अन्य लोग उन्हें बचाने पहुंचे तो गुस्साए दलाल ने अन्य लोगों के साथ भी झूमाझपटी की जिसके बाद परिसर के सभी स्टाम्प वेंडर नोटरी और टाइपिस्ट ने परिसर में दलालों की मनमानी की शिकायत तत्काल तहसीलदार मीना दशरिये से की। तहसीलदार के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने तत्काल आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है। जिले में आदिवासियों की जमीन कन्वर्जन के मामले की अब राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग ने जांच शुरू कर दी है। बीते दिनों आयोग के सलाहकार और पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उइके जांच टीम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर उन्होंने आदिवासी जमीन कन्वर्जन से संबंधित कुछ दस्तावेज जुटाए हैं अब इन दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग द्वारा वर्ष 2016 से लेकर 2026 तक के सभी पिछले 10 साल के रिकार्ड की जानकारी जिला प्रशासन से मांगी गई है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। छिंदवाड़ा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जिले के ग्राम सारना रामगढ़ी व उमरिया ईसरा में सेटेलाइट आधारित फसल सत्यापन का मौके पर निरीक्षण किया। जांच में कई स्थानों पर फसल स्थिति में अंतर पाया गया जिसे मौके पर सत्यापित कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने सीडब्ल्यू जमुनिया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं उमरिया ईसरा केंद्र में व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत शासकीय पीजी कॉलेज में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ। अंतिम दिन 73 कर्मियों ने भाग लिया जबकि 7 अनुपस्थित रहे जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण भवन व परिवार की परिभाषाएं तथा जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। 16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना और 1 से 30 मई तक मकान गणना का कार्य किया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से जनगणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है ताकि सटीक आंकड़ों से योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सके। जिले के अमरवाड़ा ब्लॉक के ग्राम बांद्रा में किसान के खेत में लगी भीषण आग ने घर-गृहस्थी को पूरी तरह तबाह कर दिया।नरवाई (पराली) से उठी आग ने देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया वहीं बंधे मवेशी भी झुलस गए।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। पांढुर्णा नशे के खिलाफ अभियान के तहत पांढुर्णा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके आधार पर टीम ने घेराबंदी की।यह कार्रवाई एसपी सुंदर सिंह कणेश के निर्देशन में की गई।थाना प्रभारी अमित कुमार दानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा।तलाशी के दौरान युवक के पास से 4.6 ग्राम प्रतिबंधित एमडी ड्रग्स बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश के रूप में हुई है जो ग्राम तिगांव का निवासी है।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुटी है। शहर के लालबाग क्षेत्र में स्थित एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद मिट्टी पानी रेत से आग को बुझाने का प्रयास किया कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की छिंदवाड़ा में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।विशेष टीम ने दो गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया।एक बालिका को नागपुर और दूसरी को हैदराबाद से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया।दोनों मामलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट संबंधित थानों में दर्ज थी।पुलिस की सतर्कता और सक्रियता से दोनों बालिकाओं को सुरक्षित वापस लाया गया।पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। छिंदवाड़ा में सीडब्ल्यूसी जमुनिया वेयरहाउस में गेहूं खरीदी के शुभारंभ पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किसानों का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस दौरान किसानों ने समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने पर खुशी जताई।भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार किसान हित में लगातार कार्य कर रही है और उन्हें उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई तेज हो गई है। नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर नागपुर रोड स्थित महाजन लॉन से कृषि अनुसंधान केंद्र के गेट क्रमांक 2 तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम टीम ने मौके से 6 गुमटियों को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया। छिंदवाड़ा जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है जहां तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जूस नींबू पानी और गन्ने के रस का सहारा ले रहे हैं जिससे सड़क किनारे लगे ठंडे पेय के स्टॉल्स पर भीड़ बढ़ गई है। वहीं डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने हल्का भोजन करने और दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दी गई है। लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिलाओं को 33% आरक्षण) पर चर्चा के बीच जिले की 5 महिला जनप्रतिनिधि संसद की दर्शक दीर्घा में मौजूद रहीं। यह पहल सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा की गई थी।चयनित जनप्रतिनिधियों में दमुआ जुन्नारदेव चौरई परासिया और अमरवाड़ा क्षेत्र की महिला प्रतिनिधि शामिल रहीं। उन्होंने इस अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें नेतृत्व के नए अवसर मिलेंगे। छिंदवाड़ा में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने फल एवं सब्जी मार्केट का भ्रमण कर दुकानदारों से प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की।उन्होंने कहा कि कपड़े की थैली अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाएं।