Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Apr-2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह तैयार है और अप्रैल माह में कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसमें विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं जनता को समर्पित की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और उनके हर दौरे में प्रदेश को नई सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित किया। उन्होंने युवा कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पहाड़ी राज्य होने के कारण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है इसलिए पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में निपुण बनना आवश्यक है। क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रसाद हॉस्पिटल लेप्रोस्कोपी एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर का आज भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। प्रदेश के कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर अस्पताल का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में चिकित्सा और प्रशासनिक जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। खबर खटीमा से है जहां विधायक भुवन कापड़ी ने प्रदेश सरकार की गेहूं खरीद नीति को लेकर किया प्रेस। उन्होंने किसानों की सहूलियत के लिए मंडी के बजाय गांवों में ही क्रय केंद्र स्थापित करने की पुरजोर मांग की है।विधायक कापड़ी का कहना है कि 64 गांवों के विशाल क्षेत्र के लिए मात्र 35 क्रय केंद्र ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं। उन्होंने मांग की है कि अशोक फार्म कुआं खेड़ा भुडिया थारू और मझोला जैसे गांवों में जो केंद्र पहले संचालित थे और अब बंद कर दिए गए हैं उन्हें तुरंत फिर से शुरू किया जाए। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देहरादून में दून पुस्तक महोत्सव का आयोजन किया गया है जो 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महोत्सव का आज शुभारंभ किया साथ ही महोत्सव में अपनी प्रतिभा को निखार रहे बच्चों से भी मुख्यमंत्री मिले और बच्चों को पुस्तक भी भेंट करी। आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री का धन्यवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पहाड़ी राज्य होने के कारण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है इसलिए पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में निपुण बनना आवश्यक है। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनता के साथ समन्वय बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया। देहरादून में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है पुलिस टीमों ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान व कानूनी कार्रवाई भी की। इसके साथ ही बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून में चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार हमारी सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। : सीमांत जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में ऑरेंज अलर्ट का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी । राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।