चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को राहत नहीं Rajpal Yadav को Delhi High Court से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने 6 करोड़ रुपए की बकाया राशि चुकाने के लिए अतिरिक्त 30 दिन का समय देने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए राजपाल भावुक नजर आए। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर भुगतान करना है तो देरी क्यों हो रही है और समय देने से साफ इनकार कर दिया। हनी सिंह के गानों पर उठा विवाद Yo Yo Honey Singh के गानों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुणे के बाल संरक्षण अधिकारी मंगेश जाधव ने पुलिस को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उनके गानों में शराब ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने कॉन्सर्ट के कंटेंट को बच्चों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के अनुरूप बनाने की मांग की है साथ ही नाबालिगों की मौजूदगी पर भी चिंता जताई है। ‘क्वीन 2’ की तैयारियां शुरू Kangana Ranaut की सुपरहिट फिल्म Queen के सीक्वल पर काम शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना और डायरेक्टर Vikas Bahl अप्रैल के अंत तक ‘क्वीन 2’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। फिल्म की कहानी आत्म-खोज और आत्मनिर्भरता पर आधारित होगी जिसमें रानी का किरदार इस बार एक नए अंदाज में नजर आएगा और उसका सफर भारत के अलग-अलग शहरों तक पहुंचेगा। ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज की एंट्री सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच आज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें Aamir Khan की फिल्म Sitare Zameen Par और कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा Mamla Legal Hai शामिल हैं जो दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का नया डोज लेकर आए हैं।