Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
03-Apr-2026

मालदा बंधक मामले का मुख्य आरोपी एयरपोर्ट से गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मालदा में बंधक की घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मोफक्करुल ही मास्टरमाइंड है। उसे बागडोगरा एयरपोर्ट से पकड़ा गया जह वह भागने की फिराक में था। मोफक्करुल कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील है और वह 2011 में AIMIM का उम्मीदवार रह चुका है। मोफक्करुल पर आरोप है कि मालदा के सुजापुर में 1 अप्रैल को हुए विरोध प्रदर्शन में उसने भड़काऊ भाषण दिए। जिससे जनता भड़क गई और हजारों लोगों ने कलियाचक के BDO ऑफिस को घेर लिया। दो गेट बंद कर दिए गए जिससे 7 न्यायिक अधिकारी 9 घंटे अंदर फंसे रहे। देर रात उन्हें बाहर निकाला गया था। इस मामले में अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राघव चड्‌ढा का AAP को जवाब- खामोश कराया हारा नहीं पंजाब से सांसद राघव चड्‌ढा आम आदमी पार्टी(AAP) के राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने और पार्टी कोटे से बोलने का टाइम न देने को लेकर शुक्रवार को पहली बार सामने आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इस पर प्रतिक्रिया दी। राघव चड्‌ढा ने कहा- मुझे खामोश करवाया गया है लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। राघव चड्‌ढा ने कहा कि मैंने पब्लिक के मुद्दे उठाए इससे AAP को क्या नुकसान हुआ?। वीडियो के आखिर में उन्होंने AAP को चेतावनी दी कि आवाज खामोश कराने वालों के सामने मैं सैलाब बनकर आऊंगा। हालांकि राघव ने न तो पार्टी के किसी नेता का नाम लिया और न ही पार्टी छोड़ने या आगे की रणनीति को लेकर कुछ कहा। फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर रोक केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह नियम 20 अप्रैल से लागू होना था लेकिन अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 15 दिन पहले 18 मार्च को कहा था कि डीजीसीए को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी फ्लाइट में सीट चयन के लिए न्यूनतम 60% सीटें बिना चार्ज उपलब्ध कराई जाएं। इसका उद्देश्य यात्रियों को सीट चुनने में समान अवसर देना बताया गया था। मंत्रालय के अनुसार इस मुद्दे की समीक्षा के दौरान फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस की ओर से आपत्तियां भेजी गईं। इनमें ऑपरेशनल असर किराए पर प्रभाव और मौजूदा डिरेगुलेटेड टैरिफ व्यवस्था से तालमेल जैसे मुद्दे उठाए गए। मंत्रालय ने कहा कि व्यापक जांच पूरी होने तक 60% सीटें मुफ्त देने का प्रावधान लागू नहीं किया जाएगा। अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज के अलावा दो और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भी पद से हटाने का फैसला किया है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार हटाए गए अफसरों में आर्मी के ट्रांसफॉर्मेशन एंड ट्रेनिंग कमांड के चीफ जनरल डेविड होडने और आर्मी के चैपलिन कॉर्प्स के चीफ जनरल विलियम ग्रीन जूनियर शामिल हैं। दूसरी ओर राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान से समझौते को लेकर कहा ‘अगर यह डील नहीं हुई तो मैं उपराष्ट्रपति जेडी वैंस को दोषी ठहराऊंगा। अगर यह हो जाती है तो मैं इसका पूरा क्रेडिट लूंगा।’ ट्रम्प ने यह बात व्हाइट हाउस में आयोजित इस्टर लंच के दौरान मजाक करते हुए कहा। भारत बोला- हम अकेले जिसने होर्मुज में नाविक खोए ब्रिटेन की पहल पर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए एक बड़ी ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें 60 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए। बैठक में विक्रम मिसरी ने कहा कि होर्मुज संकट में अब तक सिर्फ भारत के ही नागरिक मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होर्मुज संकट में अब तक 3 भारतीय नाविक मारे जा चुके हैं ये सभी विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे। भारत ने कहा कि इस पूरे संकट का हल सिर्फ बातचीत और शांति से ही निकल सकता है। भारत ने सभी देशों से अपील की कि तनाव कम करें और आपसी बातचीत के जरिए रास्ता निकालें।