Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-Apr-2026

फार्मा इंडस्ट्री पर युद्ध का असर दवाएं हुई महंगी मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण चीन से आने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स की सप्लाई बाधित होने और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से मध्यप्रदेश की फार्मा इंडस्ट्री में शटडाउन का खतरा मंडरा रहा है। फार्मा इंडस्ट्री में लगने वाले रॉ मटेरियल के रेट में 30% से लेकर 50% तक की बढ़ोत्तरी हुई है। इन बढ़े हुए रेट में भी रॉ मटेरियल की सप्लाई नहीं हो पा रही है जिससे फार्मा यूनिट्स में काम बंद होने की नौबत आ गई है। एमपी की 300 फार्मा यूनिट्स में अब तीन शिफ्ट की जगह सिर्फ एक ही शिफ्ट में दवाओं का प्रोडक्शन हो रहा है। नजीता यह है कि रोजमर्रा में काम आने वाली पैरासिटामोल एजिथ्रोमाइसिन शुगर और बीपी की दवाएं महंगी हो गई हैं। कहीं डॉक्टर कहीं सैनिक रूप में हनुमानजी के दर्शन आज हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। प्रदेशभर में शोभायात्राएं भंडारे और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। भोपाल के खेड़ापति हनुमान मंदिर इंदौर के पितरेश्वर और रणजीत हनुमान उज्जैन के गेबी हनुमान जबलपुर के अर्जी वाले हनुमान और ग्वालियर के मंशापूर्ण हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। राजधानी भोपाल में जय मां भवानी हिंदू संगठन की हिंदू एकता शोभायात्रा निकाली जा रही है जो कालीघाट मंदिर से बैरसिया रोड तक जाएगी। यात्रा में 15 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा ढोल-नगाड़े आतिशबाजी और झांकियां आकर्षण का केंद्र हैं। वहीं बजरंग दल की वीर बजरंगी गदा यात्रा शाम 4:30 बजे छोला रोड से निकलेगी। कैंसर से बचाने में भी इंदौर-भोपाल फिसड्डी मध्यप्रदेश में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की ताजा रिपोर्ट चौंकाने वाली तस्वीर पेश करती है। जहां एक तरफ डिंडौरी बालाघाट और राजगढ़ जैसे जिले 70 से 79% तक कवरेज के साथ टॉप पर हैं वहीं बड़े शहर इस दौड़ में पीछे छूट गए हैं। इंदौर महज 3.96 प्रतिशत कवरेज के साथ सबसे आखिरी स्थान पर है जबकि राजधानी भोपाल भी 12.65% के साथ 43वें स्थान पर पहुंच गया है। यह स्थिति बताती है कि जागरूकता और संसाधनों के बावजूद बड़े शहरों में अभियान अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रहा। खास बात यह है कि बड़े शहर सिर्फ स्वास्थ्य के क्षेत्र में नहीं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी पिछड़ते जा रहे हैं। इसी तरह का ट्रेंड हाल में जारी हुए 5वीं-8वीं के बोर्ड एग्जाम के दौरान देखने को मिला। केमिकल कंपनी की वजह से 30 कर्मचारियों के कान खराब उज्जैन के नागझिरी ओद्योगिक क्षेत्र की ओंकार केमिकल कंपनी में काम करने वाले दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि केमिकल फैक्ट्री में काम करने के दौरान उनकी सुनने की क्षमता 90 प्रतिशत तक खत्म हो चुकी है। शहर के मध्य संचालित होने वाली ओंकार केमिकल कंपनी के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत सीएम से लेकर उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह तक से की है। कलेक्टर रौशन सिंह ने बताया कि एक आवेदन आया है जिसमें कंपनी के खिलाफ शिकायत की है जांच की जा रही है प्रतिवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। MP में 5 अप्रैल तक ओले आंधी-बारिश का दौर एमपी में आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से पिछले 72 घंटे से तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि का दौर चल रहा है। बुधवार को प्रदेश के आधे हिस्से में मौसम बदला रहा। वहीं गुरुवार को भोपाल इंदौर समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है जबकि निमाड़ के धार बड़वानी और झाबुआ में ओले भी गिर सकते हैं। अगले 24 घंटे के दौरान जिन जिलों में बारिश हो सकती है उनमें ग्वालियर भोपाल इंदौर उज्जैन मुरैना श्योपुर शिवपुरी गुना अशोकनगर नीमच मंदसौर रतलाम अलीराजपुर झाबुआ धार बड़वानी आगर-मालवा राजगढ़ विदिशा रायसेन नर्मदापुरम छिंदवाड़ा पांढुर्णा बैतूल हरदा खंडवा बुरहानपुर खरगोन देवास शाजापुर शामिल हैं।