Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
31-Mar-2026

टोल प्लाजा पूरी तरह कैशलेस 1 अप्रैल से देशभर के सभी टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद हो जाएगा। अब वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाने के लिए केवल FASTag या UPI का ही इस्तेमाल करना होगा। इसके साथ ही आज रात 12 बजे के बाद टैक्स और बैंकिंग से जुड़े तीन बड़े कामों की डेडलाइन खत्म हो रही है जबकि 1 अप्रैल से टैक्स रेलवे और बाजार से जुड़े 10 नए नियम लागू होंगे। पश्चिम एशिया तनाव का असर महंगाई बढ़ने के संकेत पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल और अन्य कच्चे माल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। इसका असर अब रोजमर्रा की चीजों पर दिखने लगा है। बोतलबंद पानी नमक तेल एसी फ्रिज और मेडिकल उत्पादों के दाम बढ़ने की आशंका है जिससे आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। प्लास्टिक इंडस्ट्री संकट में कीमतों में भारी उछाल प्लास्टिक उद्योग पर इस वैश्विक संकट का सबसे ज्यादा असर पड़ा है। खासतौर पर LDPE जैसे कच्चे माल की कीमत 110 रुपए से बढ़कर 180 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। अन्य पॉलीमर के दाम भी 30 से 70 हजार रुपए प्रति टन तक बढ़े हैं। अनुमान है कि अप्रैल में प्लास्टिक उत्पाद 50–60% तक महंगे हो सकते हैं। उद्योग से जुड़े लाखों लोगों की नौकरियों पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरें स्थिर सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) सहित सभी स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। PPF पर 7.1% और सुकन्या योजना पर 8.2% ब्याज मिलता रहेगा। यह लगातार 9वीं तिमाही है जब दरें स्थिर रखी गई हैं। कच्चे तेल में उछाल महंगाई और रुपये पर असर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। CareEdge Global के अनुसार कच्चे तेल में हर 10 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी से रिटेल महंगाई करीब 0.60% तक बढ़ सकती है। वहीं डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया पहली बार 95 के पार पहुंच गया है जिससे आयात महंगा होने की आशंका और बढ़ गई है।