राष्ट्रीय
छिंदवाड़ा के बस हादसे के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सरकार को आड़े हाथों लिया। पटवारी ने इसे सरकारी हत्या करार देते हुए आरोप लगाया कि इवेंट मे अच्छा रेस्पॉन्स दिखाने के लिए ग्रामीणों को डरा-धमकाकर बसों में भरा गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आश्वासन से पेट नहीं भरता मृतकों के परिजनों को कम से कम ₹1 करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए। पटवारी के इस तीखे तेवर ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सदन से सड़क तक सरकार को बख्शने के मूड में नहीं है।