Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
27-Mar-2026

कलेक्टर के आदेशों को ठेंगा जीर्णोद्धार के नाम पर बहाया जा रहा लाखों लीटर पानी चावल में ‘खुशबू’ का खेल! प्रशासन का छापा शादी समारोह में हमले का मुख्य आरोपी आरोपी गिरफ्तार एक ओर जहाँ बढ़ती तपिश और गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए बालाघाट जिला प्रशासन ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर पानी की एक-एक बूंद बचाने की मुहिम छेड़ी है वहीं दूसरी ओर जिले के लालबर्रा क्षेत्र में प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला लालबर्रा के पांढरवानी क्षेत्र का है उल्लेखनीय है कि जिले में गहराते जल संकट को देखते हुए कलेक्टर बालाघाट द्वारा कड़े प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) वारासिवनी द्वारा जारी आदेश के तहत 13 मार्च 2026 से 31 जुलाई 2026 तक पूरे क्षेत्र में बिना पूर्व अनुमति के नवीन नलकूप खनन जल स्रोतों के गहरीकरण और सार्वजनिक जल स्रोतों से पानी के व्यावसायिक या अन्य उपयोग पर पूर्णतः रोक लगाई गई है। विडंबना यह है कि जिस समय प्रशासन पानी बचाने के लिए धारा 144 और पेयजल परिरक्षण अधिनियम का सहारा ले रहा है ठीक उसी समय पांढरवानी के विद्यासागर लॉन के पीछे स्थित महुआ तालाब की पार तोड़कर और पंप लगाकर पानी को बेरहमी से बहाया जा रहा है। केमिकल मिलाकर सुगंधित चावल बनाने की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने वारासिवनी में संचालित कई राइस मिलों में जांच की। जांच के दौरान किसी भी मिल में केमिकल का इस्तेमाल नहीं मिला लेकिन विभिन्न किस्म के सुगंधित चावल का स्टॉक जरूर पाया गया। टीम ने 10 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। अधिकारियों के मुताबिक अब लैब रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि चावल में मिलावट है या नहीं। अगर गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित मिल संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली थाना क्षेत्र में 17 मार्च को रिसेप्शन के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। प्लेट टकराने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि मुख्य आरोपी फरार था। अब कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी भागचंद मोहारे को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। लालबर्रा के सुप्रसिद्ध माँ सतबहनी मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार 27 मार्च को प्रातः 10 बजे मंदिर समिति द्वारा 62 ज्योति कलशों और जवारों का विधि-विधान से पांढरवानी तालाब के विसर्जन तट पर विसर्जन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने विशेष रूप से उपस्थित होकर माता रानी की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। गौरतलब है कि 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन माँ सतबहनी मंदिर में विधि-विधान से 62 कलश प्रज्वलित किए गए थे और जवारे बोए गए थे। पर्व के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। समनापुर-बालाघाट मार्ग पर हुआ हादसा बालाघाट. बच्चों की पढ़ाई के लिए गांव छोडकऱ शहर में रह रहे किसान वाल्मिक गौतम की सडक़ हादसे में मौत हो गई। वे 26 मार्च को अपने गांव से लौट रहे थे तभी समनापुर-बालाघाट मार्ग पर धापेवाड़ा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले के पास जा गिरी। राहगीरों ने गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक परिवार से पिता का साया छीन लिया है। खैरलांजी क्षेत्र के फोगलटोला गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति ने नशे की हालत में कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन जब घर लौटे तो वह अचेत अवस्था में मिला। उसे पहले खैरलांजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल बालाघाट ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीछे पत्नी और दो बेटियां हैं जिनका सहारा अब छिन गया है। चैत्र नवरात्र की नवमीं पर शुक्रवार को आस्था का माहौल देखने को मिला। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने ज्वारे और ज्योति कलशों का विधि-विधान से पूजन कर स्थानीय जलस्रोतों में विसर्जन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। बालाघाट में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शहर के करणी ज्वेलर्स पर जबलपुर से आई 8 सदस्यीय जीएसटी टीम ने 25 मार्च को छापामार कार्यवाही की थी । करीब 24 घंटे चली इस कार्रवाई में दस्तावेज और स्टॉक की जांच की गई। जांच के दौरान अभिलेखों की तुलना में सोने और चांदी के स्टॉक में कमी पाई गई। करणी ज्वेलर्स के संचालक अर्थात करदाता द्वारा वस्तुओं के लेखांकन व कर देयता के निर्धारण में गंभीर अनियमितताए भी की गई हैं। प्रारंभिक जांच में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की टैक्स चोरी उजागर हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विभाग ने आगे सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।